- विनोद मिश्रा
बांदा। “जो दर पर फरियादी आये वह निराश नहीं लौटना चाहिये“। उसकी झोली “तमन्नाओं “को पूरी करके भरें। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह नें अधिकारियों को यह पाठ तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पढ़ाया। इस दौरान प्राप्त जन शिकायतों को समय एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को दिये । कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

शिकायतों में राजस्व विभाग, विकास , पुलिस एवं अन्य विभिन्न विभागो की शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की शिकायतों को बारीकी से सुना एवं उसके निस्तारण के लिये विश्लेषण किया।शिकायतों को समय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिये।

कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर टाल-मटोल की नीति न अपनाई जायेबल्कि निस्तारण के प्रति सक्रियता की नीति अपनाई जाये।

फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें, उसे टालें नहीं। न ही अधिकारी सरसरी तौर पर अग्रसारित करें। शिकायतों को समय तथा गुणवत्ता से हो।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप चैहान, उपजिलाधिकारी पैलानी रामकुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, तहसीलदार पैलानी टिमराज सिंह आदि उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
