29.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
ग्राम प्रधान नचायेगे "राधा" : "नौ मन तेल" की हो गई व्यवस्था !
उत्तर प्रदेश

ग्राम प्रधान नचायेगे “राधा” : “नौ मन तेल” की हो गई व्यवस्था !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “एक कहावत हैं की न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी”। यह फार्मूला जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर चरितार्थ बखूबी चरितार्थ सा हो रहा हैं। हालांकि जिला कार्यक्रम अधिकारी की माने तो “नौ मन तेल” की व्यवस्था हो गई हैं और “राधा का नाच” अब प्रधान करायेगे !

ग्राम प्रधान नचायेगे "राधा" : "नौ मन तेल" की हो गई व्यवस्था !
The village head will dance “Radha”: “Nine mind oil” has been arranged!

आपको बता दूँ की जिले में करीब साढ़े 17 सौ आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें अधिकांश के पास खुद के भवन नहीं हैं। इस वर्ष जिले में 16 आंगनबाड़ी भवन मनरेगा व पंचायती राज विभाग के कन्वर्जेंस से करीब सात लाख में बनाने का लक्ष्य है। वित्तीय वर्ष के छह माह बीत गए, अभी तक नींव तक नहीं भरी। कार्यदायी संस्था लागत कम होने की बात कह रही है। इससे आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में पेंच फंस गया है।

ग्राम प्रधान नचायेगे "राधा" : "नौ मन तेल" की हो गई व्यवस्था !
The village head will dance “Radha”: “Nine mind oil” has been arranged!

जनपद में संचालित 1750 आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब एक हजार केंद्र किराये के भवनों में या तो फिर प्राथमिक विद्यालय में संचालित हैं। शासन की मंशा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों कें खुद भवन हों। इस वर्ष से केंद्रों में प्री-कक्षाएं भी शुरू करा दी गई हैं। इससे सरकार इन सेंटरों में सुविधाएं बढ़ाना चाहती है। भवनों के निर्माण के लिए विभागीय प्राक्लन के आधार पर प्रति केंद्र दो लाख रुपये जिला कार्यक्रम विभाग, पांच लाख रुपये मनरेगा और एक लाख छह हजार रुपये पंचायतीराज विभाग की ओर से खर्च करने का निर्देश है। जिले में इस वित्तीय वर्ष में 16 भवन तैयार कराने का लक्ष्य निर्धारित है, लेकिन वित्तीय वर्ष के छह माह से ज्यादा बीत गए, अभी तक भवनों के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को बनाया गया है।

विभाग ने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं कि भवन की निर्धारित की गई लागत कम है। जबकि भवन बनाने में इससे ज्यादा खर्च होंगे।इस कारण यह कहावत की स्थिति उत्पन्न हो गई की नौ मन तेल रूपी धनराशि की कमी हैं तो राधा रूपी आंगन बाड़ी केंद्र कें निर्माण का नाच कैसे करें ?

ग्राम प्रधान नचायेगे "राधा" : "नौ मन तेल" की हो गई व्यवस्था !
The village head will dance “Radha”: “Nine mind oil” has been arranged!

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी एसडीएम सुधीर कुमार कहतें हैं की कार्यदायी संस्था आरईडी को आंगनबाड़ी भवनों की धनराशि निर्गत कर दी गई है। लागत अधिक होने के कारण संस्थान ने असमर्थता जाहिर की है। अब ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाया गया है, ताकि समय रहते भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शहर में पालिका की भूमि पर अतिक्रमण : बुलडोजर से गिराये तीन घर

डीएम साहब ध्यान दें: औद्योगिक संस्थान में नियम विरुद्ध किराये पर खुल गया शराब गोदाम !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में कमी तो होगी सख्त कार्यवाई !

City News Uttar Pradesh

विकास की नई गाथा : एक्सप्रेसवे पर बेफिक्र दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, इन जगहों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

City News Uttar Pradesh

भाजपा ‘ब्राह्मण विधायकों’ की ‘एक जुटता’ से संगठन ‘कांपा’ ? प्रदेश अध्यक्ष के ‘पत्र’ से क्रोध ?

City News Uttar Pradesh

Banda : मिशन शक्ति के तहत, बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक …

ब्रेकिंग न्यूज़