City News Uttar Pradesh
बांदा में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है बिजली की हो रही बेशुमार कटौती
उत्तर प्रदेश

बांदा में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है बिजली की हो रही बेशुमार कटौती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली की भीषण कटौती भाजपा के लिये लोकसभा चुनाव में भारी पड़ सकती है ! अप्रैल में पड़ रही गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। यह परेशानी उस समय दोगुनी हो जाती है जब दिन में बिजली बार-बार गुल होने लगी है। ट्रिपिंग के नाम पर बिजली विभाग आधा से तीन तीन घंटे तक कटौती कर रहा है। तापमान बढ़ने से बिजली खपत भी बढ़ी है।

बांदा में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है बिजली की हो रही बेशुमार कटौती
Innumerable power cuts can spoil the electoral equation in Banda.

चौंकाने वाली बात है कि जब बिजली कटौती को लेकर अधिकारियों को लोग फोन करते हैं तो उनका सीयूजी नंबर मिलता ही नहीं, अगर मिलता है जो उठाने से गुरेज करते हैं। अप्रैल का अभी आधा माह ही बीता है, लेकिन इस बीच बिजली लाइनों का ट्रिप होना शुरू हो गया है। हर दिन शहर के किसी न किसी हिस्से में सुबह, दोपहर और रात को फॉल्ट होने लगी है। बिजली की कटौती का असर मतदाताओं पर होता दिखता है।

बांदा में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है बिजली की हो रही बेशुमार कटौती
Innumerable power cuts can spoil the electoral equation in Banda.

उनका कहना है की भाजपा शासन में बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लग सका। लाईन बदलने के नाम पर करोड़ों मिलें पर अन्तर्यामी विभाग में जाकर अदृश्य सा हो गये। छोटी बाजार में भी लाइन एवं खम्भे बदलने से सुबह से ही आपूर्ति ठप रही। शहर में शुक्रवार को भी बांबेस्वर फीडर सुबह दस बजे से नाराज हो गया। इससे जुड़ें मोहल्लों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में कई जगहों पर दिन में सुबह से हर घंटे बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कम से कम पांच बार बिजली कटी। कभी 40 मिनट तो कभी एक घंटे।

बांदा में चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है बिजली की हो रही बेशुमार कटौती
Innumerable power cuts can spoil the electoral equation in Banda.

इस संबंध में जब उपभोक्ताओं ने जिम्मेदारों के सीयूजी नंबरों पर फोन किया तो पहले तो मिला नहीं, कुछ देर बाद फोन मिला भी दूसरी तरफ से काम की बात कहकर फोन काट दी गई। सूत्रों की मानें तो इन दिनों बिजली का खपत औसत से अधिक है। लाइनों में फॉल्ट की शिकायतें शुरू हो गई हैं। नये ट्रांसफार्मर मिलने के बावजूद समस्या का निदान नहीं हो पा रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- गांवों की नई सरकार चुनने में 75हजार से ज्यादा होगें नये वोटर….

City News Uttar Pradesh

मासूम का हमीरपुर से किया किडनैप, फिर फोन कर मांगी 50 लाख की फिरौती, बांदा पुलिस ने घेरा तो बच्चे को जख्मी कर छोड़ा

City News Uttar Pradesh

Exam Extended : संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान …

बबेरू ‘हाट सीट’ पर ‘विशंभर यादव’ की ‘आंधी’: भाजपा ‘सीट’ बचाने को लेगी ‘अपना दल’ का ‘सहारा’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

समाधान दिवस बना दिखावें का खेल ? फाइलों में दफन हुई अधिकांश समस्याएं !

खाद के लिये तड़के से लाइन, बैरंग लौट रहे किसान: पर्याप्त स्टॉक का दावें फेल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़