City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम के कड़े निर्देश अधिकारी समस्याओं का निस्तारण गुण बत्ता एंव तत्परता से करें।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद की सभी तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारीआनन्द कुमार सिंह ने बबेरू स्थित तहसील में समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण कराया जाए।
सदर तहसील में आइजी के.सत्यनारायन व एसडीएम सुधीर कुमार ने 99 मामलों को सुना।

तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि लगभग 20 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। संवाद सहयोगी बबेरू के अनुसार जिला स्तरीय जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के सम्मुख लगभग 120 मामले आए। मौके पर मात्र 10 मामलों का उन्होंने निस्तारण किया। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता के साथ करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थशंकर मीना, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा, एसडीएम सौरभ शुक्ला, डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, जगतपाल सिंह, विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद सहयोगी अतर्रा के अनुसार एसडीएम जेपी यादव ने 53 मामलों को सुना। सात का मौके पर निस्तारण किया। दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, तहसीलदार विजयप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद सहयोगी पैलानी के अनुसार एडीएम, एसडीएम रामकुमार ने 36 प्रार्थना पत्रों के फरियादियों को सुना। तीन का मौके पर निस्तारण किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड: मतदान में बांदा रहा फिसड्डी : झांसी फस्ट, हमीरपुर सेकेंड

बालू डंप में जमकर खेला: योगी की छवि हो रही मटिया मेट ? डीएम दुर्गा जी समझिये यह खेल !

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

रोड पर डामरीकरण में धांधली : महोल्ले में रोष, जांच पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानपरिषद चुनाव: BJP ने जारी की लिस्ट, पूर्व आईपीएस एके शर्मा को भी मिला टिकट…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़