City News Uttar Pradesh
सौ लाओ, सरकार बनाओ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर
उत्तर प्रदेशराजनीति

सौ लाओ, सरकार बनाओ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर

  • शरद मिश्रा

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश बीजेपी में हलचल मची हुई है। पार्टी में बैठकों का दौर चल रहा है। सूबे के कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं। वे खुलकर बयान दे रहे हैं। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में किसी नेता का नाम नहीं लिया है। लेकिन माना जा रहा है कि ये डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए है।

सौ लाओ, सरकार बनाओ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर

यूपी बीजेपी में मचे घमासान पर अखिलेश यादव इससे पहले भी बयान दे चुके हैं. उन्होंने बुधवार को कहा था कि ये सरकार आपस में लड़ रही है। लखनऊ वाली सरकार कमजोर हुई है। बीजेपी में कुर्सी की लड़ाई में जनता परेशान हो रही है। अखिलेश के वार पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा, अखिलेश यादव बीजेपी की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहराएगी।

सौ लाओ, सरकार बनाओ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने दिया खुला ऑफर

– अखिलेश पहले भी दे चुके हैं ऑफर

अखिलेश यादव पहले भी केशव प्रसाद मौर्य को ऑफर दे चुके हैं। पूर्व में उन्होंने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य बहुत कमजोर आदमी हैं। उन्होंने सपना तो देखा था सीएम बनने का। वह आज भी 100 विधायक ले आएं। अगर हिम्मत है तो ले आएं विधायक। एक बार बता रहे थे कि उनके पास 100 विधायक हैं। आज भी वे विधायक ले आएं तो समाजवादी पार्टी समर्थन कर देगी। अखिलेश यादव ने कहा था उनका बहुत सपना है कि सीएम बनें। उन्हें स्टूल पर बैठाया गया। उनकी नेम प्लेट हटाई गई। उनके साथ जाने क्या क्या हुआ ? फिर भी वे बीजेपी के साथ बने हुए हैं। अगर उनका सपना है सीएम बनने का तो तोड़ें बीजेपी को, बाहर आएं वहां से।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यमुना पुल पर युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों के साथ पुलिस कर रही तलाश

City News Uttar Pradesh

जिले में रेकॉर्ड तोड़ गर्मी: पारा पहुंचा 50 के करीब, बिलबिला रहा जनजीवन

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नेत्र शिविर आयोजनों का रचा इतिहास: हो रही जयकार

City News Uttar Pradesh

फर्जी रजिस्ट्री कांड: लेखपाल बना मास्टरमाइंड, नकली दस्तावेजों से हड़पी करोड़ो की जमीन !

City News Uttar Pradesh

अद्भुत मगर सचः साढ़े 4 माह से बच्चेदानी के बाहर ठहरा था गर्भ, मेडिकल कालेज में हुआ सफल आपरेशन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का सूर्योदय: 1390 करोड़ की आवासीय योजना को हरी झंडी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़