- विनोद मिश्रा
बांदा। मायके में रह रही बेवा महिला का शव स्वजन को घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पिता ने जहां आरोप लगाया कि मारकर फंदे में लटकाने के बाद कोई जेवर ले गया है। वहीं स्वजन को दिवंगत महिला के पास से कथित सोसाइड लेटर बरामद हुआ है। जिसमें उसने किसी युवक के धोखा देने व जिंदगी बर्बाद करने का जिक्र किया है। पुलिस कथित सोसाइड लेटर की जांच कर रही है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेहदू निवासी 28 वर्षीय पूनम के पति अरविंद की चार वर्ष पहले मुंबई मजदूरी करने जाने पर ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे वह इसी कोतवाली क्षेत्र में अपने पिता जगदीश के घर साथी गांव में रह रही थी। गुरुवार शाम उसके पिता खेत चले गए थे। जबकि मां शिवकुमारी सड़क हादसे में घायल हुए दामाद को देखने प्रयागराज गई थीं। पूनम घर में अकेली थी। पिता देरशाम जब खेत से घर लौटे तो बेटी का शव अटारी के ऊपर नायलोन की रस्सी से छप्पर की धन्नी में लटका मिला। पिता व मां का आरोप है कि किसी ने उनकी बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया है। बाद में बक्से को पीछे से खोलकर उसमे रखे सोने चांदी के करीब एक लाख रुपये के जेवर ले गए हैं।

हालांकि पड़ोसियों व गांव के अन्य लोगों ने बताया कि स्वजन को उसके मोबाइल के कवर के पीछे एक कथित सोसाइड लेटर जैसा भी मिला है। जिसमें पूनम ने लिखा है कि वह जिंदगी जीना चाहती थी। लेकिन रावेंद्र गौतम ने उसके साथ धोखा किया है। उसे बर्बाद कर दूसरों के नजरों में गिरा दिया है। जबकि वह गलत नहीं है। उसके ससुराल वालों ने भी पति की मौत के बाद उसे घर से निकाल दिया है। ससुरालीजनों के प्रति भी नाराजगी जताई है। मां से स्नेह जताया है।कोतवाली निरीक्षक बांके बिहारी ने बताया कि मारकर टांगने व जेवर ले जाने की मनगढ़ंत बात बोली जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी करने का सामने आया है। सोसाइड लेटर की जांच कराई जा रही है।
– कथित पत्र से प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला
महिला की मौत के बाद जो कथित पत्र मिला है। इसकी इबारत पढ़कर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। हालांकि असलियत क्या है इसका पता अभी नहीं चल सका है। जिस युवक का पत्र में उसने जिक्र किया है। उसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
