
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की “सियासत” में इन दिनों “लल्ले गुरू” की राजनीतिक स्थिति “सबसे ज्यादा चर्चा” में है। समाजवादी पार्टी में अपना “वजूद कमजोर” पड़ने के बाद उन्होंने “कांग्रेस का दामन” थामा था, लेकिन अब “उनकी राह और भी कठिन” होती दिख रही है। जानकारों का कहना है कि सपा में रहते हुए जब उन्हें “लगातार नजरअंदाज” किया गया और “संगठन में उनकी सक्रियता घटने” लगी, तो उन्होंने “कांग्रेस में बेहतर भविष्य की तलाश” की।
उन्हें उम्मीद थी कि “कांग्रेस में जाने से न सिर्फ सम्मान मिलेगा बल्कि विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी भी मजबूत” होगी। लेकिन “जो तमन्ना दिल में थी वह दिल में घुट कर रह गई” कांग्रेस की मौजूदा राजनीति ने उनकी इस “उम्मीद पर पानी फेर” दिया है। प्रदेश में “कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज” हैं और सीटों के बंटवारे में बांदा जैसी सीटों पर “कांग्रेस का दावा” तो है पर वहां “पुराने कांग्रेसी जनाधार वालों की लाइन” है, ऐसे में “लल्ले गुरू के लिए टिकट की राह लगभग बंद” जैसी हो गई है।
यही वजह है कि उनकी स्थिति आज “धोबी का कुत्ता, न घर का न घाट का” जैसी सी चर्चा में है ? सपा में वापसी का “रास्ता उन्होंने खुद बंद” कर दिया और “कांग्रेस में वह खुद को स्थापित नहीं” कर पा रहे हैं ! न पुरानी पार्टी में जगह बची है,न नई पार्टी में टिकट का भरोसा मिल रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर “तरह-तरह की चर्चाएं” हैं। कुछ का मानना है कि लल्ले गुरू की जमीन पर उतरकर जनाधार मजबूत करने की स्थिति नहीं रह गई ! कांग्रेस में भी लतियाये जानें की सी स्थिति है? फिलहाल वह “सियासी दोराहे” पर खड़े हैं और उनका अगला कदम ही तय करेगा कि बांदा की राजनीति में उनका भविष्य क्या होगा ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
