27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट में बसेगा 'सपनों' का रत्न नगर: रत्नावली रोड करेगी 'मंत्र मुग्ध' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट में बसेगा ‘सपनों’ का रत्न नगर: रत्नावली रोड करेगी ‘मंत्र मुग्ध’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। हर साल “बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले रामघाट वासियों” के लिए अब “राहत की बड़ी खबर” है। मां मंदाकिनी के किनारे बसे 280 परिवारों के “दर्द का स्थायी इलाज खोज” लिया गया है। जिला प्रशासन अब इन्हें डूब क्षेत्र से निकालकर ऊंचाई पर बसे नए शहर ‘रत्ननगर’ में बसाने जा रहा है।चित्रकूट में बसेगा 'सपनों' का रत्न नगर: रत्नावली रोड करेगी 'मंत्र मुग्ध' !रामघाट में बाढ़ अब कोई नई बात नहीं। “मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ते ही सबसे पहले रामघाट डूबता” है। इस साल तो “हालात ने सारे रिकॉर्ड तोड़” दिए। अगस्त और सितंबर में ही 11 बार नदी उफान पर आई और हर बार “दुकानों-घरों में पानी” घुस गया। 29 अगस्त की भीषण बाढ़ में तो कई परिवार घरों में फंस गए, जिन्हें प्रशासन ने रेस्क्यू कर निकाला। दुकानों में रखा सामान सड़ गया, घरों की दीवारें ढह गईं। अनुमान है कि सिर्फ “इस साल लोगों को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना” पड़ा है।चित्रकूट में बसेगा 'सपनों' का रत्न नगर: रत्नावली रोड करेगी 'मंत्र मुग्ध' !इसी स्थायी “संकट से मुक्ति के लिए प्रशासन ने मास्टर प्लान” तैयार किया है। डूब क्षेत्र में आने वाले 280 मकानों और दुकानों का चिह्नांकन पूरा कर लिया गया है। इन सभी को “रत्नावली मार्ग पर स्थित ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर बसाया” जाएगा। इस नई बस्ती को नाम दिया गया है “रत्ननगर”। रत्ननगर सिर्फ एक कॉलोनी नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद है। यहां विस्थापित दुकानदारों के लिए “आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स” बनाया जाएगा ताकि उनका व्यापार प्रभावित न हो। वहीं रहने वाले परिवारों के लिए “सभी सुविधाओं से युक्त आवास” बनाए जाएंगे। इससे “रामघाट का धार्मिक महत्व भी सुरक्षित रहेगा और लोगों की जिंदगी” भी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल के 8 स्टेशन बनेगें बाजार: घर का बना ‘माल’ अब सीधे ‘खरीदेंगे’ यात्री

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम और एसपी नें दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं: पटाखों से सावधानी पर जोर

City News Uttar Pradesh

मंडल में पौधरोपण में खुली किस्मत : नींबू, अनार, आंवला, अमरूद झूमेंगे भरपूर

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद निकाय चुनाव में बने स्टार प्रचारक: सभाओं में जीत रहे दिल

मनी लांड्रिंग कानून : सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान केंद्र ने कहा- विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से 18000 करोड़ जब्त कर बैंको को लौटाए

City News Uttar Pradesh

दुकानदार पर दुष्कर्म का आरोप: रिपोर्ट दर्ज पुलिस नें कराई डाक्टरी

ब्रेकिंग न्यूज़