City News Uttar Pradesh
उपभोक्ता आयोग नें गैस एजेंसी से दिलाई वादी को सम्मान राशि
उत्तर प्रदेश

उपभोक्ता आयोग नें गैस एजेंसी से दिलाई वादी को सम्मान राशि …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश पर आराधना गैस एजेंसी को वादी पूर्व प्रोफेसर को सम्मान राशि स्वरूप 1100 रुपये का चेक दिलाया।


मामला यह था कि शहर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने आराधना इंडेन गैस सर्विस, बांदा और इंडेन संभागीय कार्यालय इलाहाबाद को पक्षकार बनाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें घरेलू गैस के सिलेंडर में सब्सिडी नहीं दी जा रही । फोरम के द्वारा गैस एजेंसी और इलाहाबाद मंडल की कार्यालय नोटिस जारी की गई। उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने अब गैस की सब्सिडी देना प्रारंभ कर दी है। वाद समाप्त किया जाए। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने पत्रावली का अध्ययन किया एंव दोनो पक्षों को सुना।

उपभोक्ता आयोग नें गैस एजेंसी से दिलाई वादी को सम्मान राशि
आराधना गैस एजेंसी नें आपसी सहमति के आधार पर वादी को हुये मानसिक तनाव पर फोरम के आदेश पर सम्मान स्वरूप 1100 रुपए अदा करनें पर राजी हुआ। फोरम अध्यक्ष तूफानी प्रसाद नें सेवा निर्वात प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश तिवारी को सम्मान स्वरूप 1100 रुपए का अकाउंट पेई चेक प्राप्त करा दिया । इस दौरान रीडर न्यायालय स्वतंत्र रावत, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

City News Uttar Pradesh

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में सगे भाई-बहन की हत्या, शवों को देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

अब गांव में ही मिलेगा ‘शहर’ जैसा स्कूल: बांदा के ‘दो गांवों’ में बनेंगे 50 करोड़ के ‘मॉडल स्कूल’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में ढाई दशक से नहीं बना प्रस्तावित यमुना ब्रिज: लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान !

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: “हिन्दुस्तां” हो रहा शर्मसार ?

City News Uttar Pradesh

गार्ड आफ आनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई: शोक में डूबा गांव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़