- विनोद मिश्रा
बांदा। ढाई दशक से पुल निर्माण न होने से दर्जनों गांवों में रोष है। इन्होंने लोक सभा चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है। आपको बता दें की बांदा फतेहपुर बॉर्डर पर इछावर और बिंदौरा के बीच 1999 से प्रस्तावित यमुना ब्रिज के निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका। जिसके चलते यहां के दर्जनों गांव के हजारों बाशिंदे बरसात के 4 महीने अपने गांव में ही कैद होकर रह जाते हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 के आने से पहले इन तमाम गांव के लोगों ने “पुल नहीं तो वोट नहीं” के नारे बुलंद कर मतदान बहिष्कार की घोषणा की है।

जिले के पैलानी तहसील के इछावर चंदवारा गलौली समेत एक दर्जन से ज्यादा गांव केन नदी और यमुना नदी के बीच में बसे हैं। इन गांवों से बांदा जाने के लिए 65 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, तो वहीं इन गांव से फतेहपुर होकर कानपुर की दूरी भी महज 65 किलोमीटर ही है, लेकिन बरसात के 4 महीने केन नदी में बाढ़ के चलते यहां के ग्रामीण रास्तों में पानी भरा होने की वजह से ना तो बांदा जा पाते हैं और ना ही यमुना में पुल ना होने के चलते बरसात में फतेहपुर क्षेत्र में ही आवागमन कर पाते हैं।

आपको बता दें कि सन 1999 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री कलराज मिश्र ने बिंदौरा और इछावर के बीच यमुना ब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया था। 2017 में योगी सरकार पार्ट वन बनने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 120 करोड़ रुपए इस ब्रिज के निर्माण के लिए स्वीकृत करने की घोषणा भी की थी,लेकिन इस ब्रिज के निर्माण का काम आज तक शुरू नहीं हो सका।

इसी को लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के पहले ही चंदवारा समेत तकरीबन दो दर्जन गांव के हजारों बाशिंदे आंदोलन के मोड में आ चुके हैं। चंदवारा में इन तमाम गांव के लोगों ने बैठक कर सीधे तौर पर पुल निर्माण ना होने पर लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ यमुना नदी है और दूसरी तरफ केन नदी है। बरसात में दोनों नदियों में जब पानी बढ़ता है तो दर्जनों गांव के लोग अपने कैद होकर रह जाते हैं।बीमार होने पर अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते। इन तकरीबन एक दर्जन गांवों के लोगों ने सीएम योगी से प्रस्तावित पुल का निर्माण शुरू करने की अपील की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
