City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग नें जताई चिंता : नदियों को स्वच्छ एवं पौधों को कैसे रखें जिंदा
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग नें जताई चिंता : नदियों को स्वच्छ एवं पौधों को कैसे रखें जिंदा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें पौध रोपण एवं जल स्वछता के प्रति अधिकारियों को जागरूक किया। हाल जाना की पौध रोपण में कितने पौधे जीवित है औऱ कितने स्वाहा हो गये। डीएम जिला गंगा समिति के अलावा वृृक्षारोपण समिति की बैठक धरातलीय हकीकत को परख रहे थे।

डीएम अनुराग नें जताई चिंता : नदियों को स्वच्छ एवं पौधों को कैसे रखें जिंदा
DM Anurag expressed concern: How to keep rivers clean and plants alive

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जिन वृक्षों का तथा हरी शंकरी पौधों का रोपण किया गया था, उनको चेक करालें, यदि कोई सूख गये हो तो उनके स्थान पर नये पौधों का रोपण हो। उनको जीवित रखने के उपाय किये जायें।

उन्होंने अमृत सरोवरों के किनारों पर किये गये हरी शंकरी वृक्षों को भी सुरक्षित व जीवित रखने के निर्देश दिये। करिया नाला व निम्नी नाले के जल को संशोधित कर प्रदूषण मुक्त जल करने हेतु उसका टेण्डर शीघ्र कराये जाने के लिये अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को कहा। उन्होंने चिन्हित किये गये गंगा प्रहरियों को जो प्रहरी प्रमुख रूप में यमुना, केन, चन्द्रवाल आदि नदियों के किनारे के गाॅवों के हैं उनको प्राथमिकता पर नदियों को स्वच्छ रखने व उनसे सम्बन्धित कार्यों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिलाये जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी दिये ।

डीएम अनुराग नें जताई चिंता : नदियों को स्वच्छ एवं पौधों को कैसे रखें जिंदा
DM Anurag expressed concern: How to keep rivers clean and plants alive

कहा कि सम्बन्धित ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान के सहयोग से गंगा सेना का गठन कर गन्दे नाले, औद्योगिक कचरा, मेडिकल अपशिष्ट आदि को जलाशयों, नदियों में प्रवाहित होने से रोका जाये। नदियों, जलाशयों में मृत जीवों को न डाला जाए। बैठक में वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वन विभाग व अन्य विभागों द्वारा किये गये पौधों का रोपण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

डीएम अनुराग नें जताई चिंता : नदियों को स्वच्छ एवं पौधों को कैसे रखें जिंदा
DM Anurag expressed concern: How to keep rivers clean and plants alive

जिलाधिकारी ने वन विभाग, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगे आने वाले वर्ष में पूजा समितियों से विचार-विमर्श कर केन नदी के अतिरिक्त किसी अन्य पोखर, तालाब को चिन्हित कर प्रतिमाओं के विसर्जन हो। जिससे केन नदी में प्रदूषण उत्पन्न न होने पाये।बैठक मेें मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य  चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 अनिल श्रीवास्तव, डीसीमनरेगा राघवेन्द्र तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भारत का पाकिस्तान पर जल प्रहार: सिंधु जल समझौता स्थगित होने से पड़ोसी मुल्क में छाया हाहाकार

City News Uttar Pradesh

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम

City News Uttar Pradesh

खून से लिखा पत्र : बुंदेलखंड राज्य बनाओ, जंगल करो मत नष्ट …

सूर्य देवता का आशिर्वाद मंडल पावर कार्पोरशन करेगा ग्रहण : संकट का होगा निदान !

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की तीन दिवसीय कार्यशाला में गुणगान कर दिया पैगाम

योगी नें विधायक ‘प्रकाश’ को ‘घोषित’ किया ‘मैन आफ द मैच’: एक ‘वाक्य’ ने ‘बदल’ दी ‘बांदा की सियासत’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़