- विनोद मिश्रा
बांदा। तीन दिन की बारिश नें चित्रकूट मंडल के किसानों के आंखों से बरसाती विपत्ति के आंसू भर दिये हैं। धान छोड़ बाकी फसल चौपट हो गई। इसके विपरीत कृषि विभाग किसानों की परेशानी को नजर अंदाज कर उलट बांसुरी की धुन बजा रहा हैं। पिछले तीन दिन तेज तो कभी रिमझिम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेत जलमग्न होने से धान को छोड़कर अन्य फसलों के खराब होने के संकट हैं। 20 घंटे में 130 मिली मीटर बारिश हुई । पांच साल में अक्तूबर माह में सर्वाधिक यह बरसात है।

मंडल में खरीफ की फसल लगभग तैयार है। तिल, बाजरा, मूंग, उड़द की 75 फीसदी फसल फलफूल रही है। किसानों को उम्मीद थी कि विलंब बुआई के बावजूद बची -खुची फसल से कुछ पैदावार हो जायेगी, लेकिन बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
किसानों के अनुसार धान के अलावा दलहन व तिलहन की फसल को नुकसान होगा। खेत जलमग्न हो जाने से तिल, बाजरा, मूंग, उड़द की फसल खराब हो सकती है। उधर, अक्तूबर से रबी की बुआई शुरू हो जाती है। जिन किसानों ने बुआई कर ली है, उनके बीज खराब होने का खतरा बढ़ गया है। फसल एवं बीज सड़ जायेगे। 70 प्रतिशत नुकसान की आशंका है।

दूसरी ओर कृषि विभाग के उप निदेशक विजय कुमार विजयी मुद्रा में उलट राग अलाप रहें हैं। उनका कहना है की दलहन व तिलहन की फसलों कोई खास नुकसान नहीं है। आसमान खुल गया है। खेतों का पानी जल्द सूख जाएगा। बुआई के लिए किसानों को पानी की जरूरत थी, जो पूरी हो गई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
