26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में दिए संकेत, आजमगढ़ का नाम अब हो सकता आर्यमगढ़
उत्तर प्रदेश

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में दिए संकेत, आजमगढ़ का नाम अब हो सकता आर्यमगढ़

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वहीं आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर आपके पास आया है। चूकिएगा मत। आजमगढ़ को आतंकगढ़ मत बनने दीजिए।

सीएम योगी आजमगढ़ संसदीय सीट के उपचुनाव के मद्देनजर अकबेलपुर और बघैला गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोगों ने सपा का हमेशा साथ दिया लेकिन उसने विकास नहीं किया। बल्कि, यहां के लोगों की पहचान का संकट खड़ा कर दिया। आजमगढ़ के लोगों को किसी जिले व प्रदेश में कमरे तक नहीं मिलते थे।

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में दिए संकेत, आजमगढ़ का नाम अब हो सकता आर्यमगढ़
UP: Chief Minister Yogi Adityanath gave indications in the public meeting, Azamgarh can now be named Aryamgarh

– सपा और बसपा पर हमलावर रहे सीएम योगी

सूबे के विकास के लिए सपा और बसपा राहु-केतु के समान हैं। कहा कि दोनों पार्टियों ने आजमगढ़ के लोगों को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने आजमगढ़ को विकास से जोड़ा है। आजमगढ़ में हवाई अड्डा, राज्य विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाकर विकास किया है।

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में दिए संकेत, आजमगढ़ का नाम अब हो सकता आर्यमगढ़
UP: Chief Minister Yogi Adityanath gave indications in the public meeting, Azamgarh can now be named Aryamgarh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा , समाजवादी पार्टी  ने आजमगढ़ की जनता के साथ अपने कार्यकर्ताओं को भी धोखा दिया है। अखिलेश यादव यहां के सांसद थे, लेकिन कोरोना काल में जनता का हाल जानने तक नहीं आए। सहायता भी नहीं भेजी। आरोप लगाया कि जब देश कोरोना से जूझ रहा था तो अखिलेश सरकार का दुष्प्रचार कर रहे थे। कोरोना टीका को भाजपा का टीका बताकर जनता को गुमराह कर रहे थे। आरोप लगाया कि सपा की सरकार में जब वैकेंसी निकलती थी तो पूरा खानदान वसूली करने निकल पड़ता था। उन्होंने जनता का विकास न करके सिर्फ अपना और परिवार का विकास किया।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सफर नहीं रहेगा सुहाना: सर्वाधिक महंगी होगी यात्रा

City News Uttar Pradesh

अवैध रूप से ई-टिकट बनाने के आरोपित को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, लंबी दूरी के टिकटों में करता था हेरा-फेरी

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी अभिनंदन नें द्वारा जेल का औचक निरीक्षण से हड़कंप

बुंदेलखंड में चुनाव अभियान को धार देगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष का सांसद-विधायकों के साथ मंथन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की किसानों को ललकार : क्यों बनें हो अज्ञान, लो लाभ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़