24.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग का "अनुराग" : दिव्यांग एवं स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित को दिया आवास
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग का “अनुराग” : दिव्यांग एवं स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित को दिया आवास

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल का “अनुराग” उनकी कार्यप्रणाली से चर्चा का विषय अक्सर बन जाती है। इसी क्रम में डीएम के आदेश से आज एक दिव्यांग दम्पत्ति राधा कुशवाहा तथा उनके पति राजबहादुर कुशवाहा जो स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रित भी है के पास आवास न होने पर अपनी दयालुता दिखाई।

डीएम अनुराग का "अनुराग" : दिव्यांग एवं स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित को दिया आवास
DM Anurag’s “Anurag”: A house given to a disabled and freedom fighter dependent

जिलाधिकारी नें मानवीयता के दृष्टिगत परियोजना अधिकारी डूडा राकेश जैन को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। परियोजना अधिकारी नें कांशी राम कालोनी के व्लाक नं0 51 के आवास संख्या 800 जिसमें अवैध कब्जे था, उसे पुलिसबल के साथ खाली कराया। राधा कुशवाहा को आज उसका आबंटन पत्र जिलाधिकारी सौपा।

डीएम अनुराग का "अनुराग" : दिव्यांग एवं स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित को दिया आवास
DM Anurag’s “Anurag”: A house given to a disabled and freedom fighter dependent

परियोजना अधिकारी राकेश कुमार जैन ने काशीराम कालोनी हरदौली में पहुचकर उक्त आवास की चाबी दिव्यांग दम्पत्ति को सौपी । राकेश जैन परियोजना अधिकारी डूडा ने यह भी अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देषानुसार भविष्य में भी अवैध कब्जेदारो को हटाकर पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराये जायेंगे। आवंटन पत्र सौपे जाने के समय अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी परियोजना तथा डूडा के परियोजना अधिकारी राकेश जैन भी उपस्थित रहे।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पूर्व विधायक सहित पांच के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

खाकी का चल रहा चाबुक, हजारों लोग हुए पाबंद

City News Uttar Pradesh

जहर खाने से युवती की मौत, परिवार बोला पड़ोसी युवक ने की है हत्या

City News Uttar Pradesh

बिजली कर्मचारी संघ ने भरी हुंकार : इलेक्ट्रिक सिटी अधिनियम 2021 रद्द करने की उठाई मांग …

यूपी : कोरोना से बचाव के लिए पत्रकारों और उनके परिवारों को लगेगी वैक्सीन, पत्रकार की मृत्यु पर 5 लाख देगी योगी सरकार …

‘जुए के महाकुंभ’ पर आधी रात पुलिस का प्रहार: लाखों का कैश, कारें और आठ जुआरी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़