- ब्यूरो रिपोर्ट
हमीरपुर। जिले में सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन फरार डकैतों में से दो को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया है। मुठभेड़ में डकैतों ने अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार पर भी फायर झोंका था। जो बुलेफ प्रूफ जैकेट के कारण बच गए। वहीं एक डकैत अभी भी फरार चल रहा है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं।

सदर कोतवाली के सूफीगंज चौराहा स्थित अली ब्रदर्स एंड संस की दुकान से तिजोरी समेत करीब 20 लाख के जेवरात पांच नकाबपोश बदमाशों के द्वारा ले जाए गए थे। पुलिस ने 20 घंटे के भीतर दो डकैत टीटू व रवि को सिटी फारेस्ट के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस घटना में फरार चल रहे है दौलतराम निवासी नगला गड़रिया थाना फतेहाबाद जनपद फिरोजाबाद व गोरेलाल पुत्र लालता निवासी लल्ली का डेरा थाना कुरारा की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई थीं।

बुधवार देररात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति थाना कुरारा के पतारा मोड़ पर खड़े हैं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर दुर्गविजय सिंह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां एक मोटरसाइकिल पर दो लोग संदिग्ध हालात में दिखे। जिन्हें टोका गया तो उनके द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार पर फायर किया गया जो गोली उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी।

पुलिस ने अपना बचाव करते हुए मुठभेड़ में दौलतराम व गोरेलाल को गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों डकैत पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। साथ ही सुनार की दुकान से चोरी की गई तिजोरी को भी बरामद किया गया है।दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
