City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दुष्कर्मी नें गजब ढाया,अपहरणकर किया दुराचार, दो गिरफ्तार।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । दुष्कर्मीयों नें गजब ढा दिया। दुस्साहस देखिये अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर दो साथियों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाई। दो आरोपितों को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामद कर लिया। मामले की जांच हो रही है।


मामला गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव संबंधित है।यहां की निवासी 17 वर्षीय अनुसूचित जाति की किशोरी 28 दिसंबर की शाम घर से शौच को बाहर गई थी। रास्ते में गांव के युवक रवि राजपूत ने उसे अपने दो साथियों की मदद से अपहरण कर लिया था। उसके घर न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की। जानकारी न मिलने पर पिता ने आरोपित रवि के विरुद्ध अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस आरोपित युवक व किशोरी की सुरागरसी कर रही थी। सूचना मिलने पुलिस ने आरोपित को कालिजर कस्बे से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया है। किशोरी ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ उसके मुंह में कपड़ा भरकर ट्रक से पहले कटनी जबलपुर मध्यप्रदेश ले गए थे। जहां एक रात उन्होंने उसे रखा था। रवि ने उसके साथ वहां दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसे कालिजर अपनी मौसी के घर ले आया था। यहां से अब वह उसे दूसरी जगह ले जाने के फिराक में था। विरोध करने पर आरोपित युवक व उसके साथी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हालांकि उसके साथियों को वह नहीं पहचानती है। पुलिस ने बरामद किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया । गिरवां थाना प्रभारी कृपाशंकर मिश्रा ने बताया कि बरामद किशोरी के न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर आगे धाराएं बढ़ाई जाएंगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग के निर्देश : ऋण के लिए लंबित आवेदनों का वरीयता से करें निस्तारण

Banda : भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 41वां स्थापना दिवस …

खेत सिंह खंगार की नई मूर्ति लगाने हेतु खंगार समाज नें डीएम को दिया ज्ञापन

नसीमुद्दीन का योगी पर हमला : यूपी बन गई है अपराध की राजधानी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण: वीरों को किया नमन

City News Uttar Pradesh

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक नें “सावन माह” का रचा इतिहास: गदगद हुए शहरवासी

ब्रेकिंग न्यूज़