विनोद मिश्रा
बांदा । टायल्स दुकान से काम कर के बाइक पर घर जा रहा मजदूर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
![]()
अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम एचवारा निवासी रज्जू यादव का 24 वर्षीय पुत्र मुन्ना कस्बे की टायल्स दुकान में मजदूरी करता था। दुकान से रात में वह बाइक पर अपने घर जा रहा था। रास्ते में हीबरबाबा पुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सड़क में तड़पता देखकर स्वजन को मामले की जानकारी दी। इससे आनन-फानन स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे। भाई जयपाल व पड़ोसी बृजेश ने बताया कि हादसे के समय वह अकेले था। थाना निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि स्वजन के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
