24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मनोरंजन

News : अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस के कार्यक्रम में लिया भाग । Akshay Kumar On Mumbai Police

 

नई दिल्ली l फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के पुलिस कार्यक्रम में शनिवार को भाग लियाl एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैl इसमें अक्षय कुमार सेल्फ बैलेंस गाड़ियों का इनॉग्रेशन कर रहे हैंl वह महाराष्ट्र के मंत्री और पुलिसकर्मियों के साथ मंच पर नजर आएl अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मुंबई पुलिस की सेल्फ बैलेंसिंग गाड़ी का अनावरण कर खुश हुआ हूंl मुंबई पुलिस का नवीनीकरण वैश्विक स्टैंडर्ड पर हो रहा है l


गृहमंत्री अनिल देशमुख, आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस को बधाईl’ वीडियो में मुंबई पुलिस के जवान गाड़ी चला रहे हैं और अक्षय कुमार और अन्य तालियां बजा रहे हैंl मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने अक्षय कुमार के ट्वीट पर लिखा, ‘सुरक्षा के लिए ‘स्पेशल 24′, अक्षय कुमार हम समय के साथ बने रहना चाहते हैं ताकि हमारी शहर में कोई भी अनहोनी ना हो जाएl सुरक्षा पहले हैंl’ अक्षय कुमार मुंबई पुलिसकर्मियों की यदा-कदा मदद करते रहे हैंl 2017 में उन्होंने ‘भारत के वीर’ नामक एक वेबसाइट भी बनाई है l


इस बारे में बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा है, ‘वेबसाइट ढाई महीने में बनी है और इसका आईडिया मुझे 3 महीने पहले आया थाl जब मैं आतंकवादियों पर एक डॉक्यूमेंट्री देख रहा था, जिसमें दिखाया गया है कि किस प्रकार आतंकवादियों के सरगना जिहादियों के परिवार की वित्तीय मदद करते हैंl अक्षय कुमार ने कोरोनावायरस में भी खुलकर दान दिया हैl उन्होंने पीएम रिलीफ फंड और सीएम रिलीफ फंड में भी पैसे दिए हैंl इसके अलावा अक्षय कुमार कई फिल्मों में पुलिस की भूमिका निभा चुके हैंl फिल्म सूर्यवंशी में एक बार फिर वह पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे।


महामारी के बावजूद अक्षय फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस साल अगस्त में वह स्कॉटलैंड में अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग के लिए थे। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, ‘अकेले हम बहुत कम चीजें कर सकते हैं, एक साथ हम इतना कुछ कर सकते हैं। मैं टीम, कलाकारों और क्रू के प्रत्येक सदस्य का आभारी हूं। #BellBottomCompleted’ इस फिल्म में उन्होंने एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक नें दिया इस्तीफा: फिल्म या राजनीति में जाने की चर्चा !

City News Uttar Pradesh

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: इंडिया गठबंधन अटूट, चुनाव में पीडीए बनेगा जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

Lata Mangeshkar Death News : 80 साल तक लता मंगेशकर ने हर हिंदुस्तानी के दिल पर राज किया, दिग्‍गजों से लेकर आम लोग भी हुए शोकाकुल

City News Uttar Pradesh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी में तूफान, पत्नी ज्योति ने मांगा करोड़ों का एलिमनी, तलाक की तैयारी तेज

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की मिट्टी बोली तो ‘हिल’ गया ‘बॉलीवुड’: महंगाई डायन ने ‘दुनिया’ को दिखाया लोकगीत का दम

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़