28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : बसपा सुप्रीमो मायावती ने वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- मुफ्त में हो टीकाकरण

 

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोरोना संक्रमण रोकने का टीका मुफ्त में लगाने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर अतिघातक कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्वदेशी वैक्सीन (टीके) तैयार किए जाने का स्वागत करते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने केन्द्र सरकार से देश के सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ सर्वसमाज के अति-गरीबों के लिए भी इस टीके की मुफ्त व्यवस्था की मांग की है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए शनिवार को ड्राई रन शुरू किया गया। जिसके लिए लखनऊ के छह संस्थानों में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, पांच जनवरी से प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। इन 6 स्थानों में से 3 शहरी और 3 स्थान ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।

कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विकास किया जा रहा है

प्रदेश में टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। वैक्सीन रखने वाले स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। शनिवार को लखनऊ में केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसजीपीजीआई, सीएचसी माल, मलिहाबाद और सहारा हॉस्पिटल ड्राई रन किया गया। इसमें कोविड-19 टीकाकरण के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया गया।

कोविड वैक्सीन जल्द ही प्रदेश में आने वाली है। इसे चरणबद्ध तरीके से लगाना है, इसलिए पूरी तैयारियों को पहले से ड्राई रन के माध्यम से जांचा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने को-विन पोर्टल पर डाटा की जांच, मरीज के पंजीकरण और टीकाकरण करने का ड्राई रन 21 से 24 दिसंबर तक किया था। भारत में कोरोना के इलाज के लिए पहला स्वदेशी टीका कोवाक्सिन मिल गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बनाएंगे नया पर्यटन स्थल : नवाब टैंक में बनेगा आधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन

City News Uttar Pradesh

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये लोक निर्माण नें किया मानकों में बदलाव: सर्वे शुरू

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh

श्रद्धा हत्याकांड: बांदा में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, क्षत्रिय महासभा ने कहा- लव जिहाद के विरुद्ध कड़ा कानून बनाए सरकार

City News Uttar Pradesh

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव से बेटियों को बोझ समझने वालों की बदलेगी मानसिकता

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने ‘पीडीए’ का उठाया झंडा: बोले- जनता के ‘हक’ पर सरकार का ‘डाका’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़