City News Uttar Pradesh
धार्मिक आस्था का सम्मान: 4500 लीटर संगम जल पहुंचा बांदा, श्रद्धालुओं में हुआ वितरित
उत्तर प्रदेश

धार्मिक आस्था का सम्मान: 4500 लीटर संगम जल पहुंचा बांदा, श्रद्धालुओं में हुआ वितरित

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महाकुंभ-2025 के सफल समापन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से लाए गए पवित्र जल का वितरण बुधवार को पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच किया गया।

धार्मिक आस्था का सम्मान: 4500 लीटर संगम जल पहुंचा बांदा, श्रद्धालुओं में हुआ वितरित

महाकुंभ में प्रयागराज ड्यूटी पर तैनात बांदा जिले के फायर टेंडर दल अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद लगभग 4500 लीटर पवित्र संगम जल लेकर वापस लौटा। इस जल को पूरी श्रद्धा और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आमजनमानस में वितरित किया गया।

धार्मिक आस्था का सम्मान: 4500 लीटर संगम जल पहुंचा बांदा, श्रद्धालुओं में हुआ वितरित

जल वितरण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नरैनी अंबुजा त्रिवेदी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने पूजन-अर्चन कर इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को संगम जल वितरित किया गया। लोगों ने धार्मिक आस्था को सहेजने और इसे जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पहरियादाई पर्यटन स्थल के रूप में बनेगा आकर्षण….

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल रंग लाई : मिल गई पुलिस को तीसरी आंखे, अपराध पर लगेगी लगाम …

City News Uttar Pradesh

लकी ड्रा जीतने का झांसा देकर 60 हजार की हुई ठगी, पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर शुरू की छान बीन

बांदा में किराए के कमरों में चल रहे 152 आंगनवाड़ी केंद्र, सालाना 10 लाख हो रहा खर्च

City News Uttar Pradesh

भाजपा की यात्रा बांदा में “कमाल” के लिये लेगी आशिर्वाद …

बांदा में बिल्हरका बालू खदान माफिया की दबंगई: अवैध खनन एवं परिवहनका तांडव !

ब्रेकिंग न्यूज़