26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
स्कूल की राह बनी 'मौत' का रास्ता: छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों द्वारा हाईवे 'जाम'
उत्तर प्रदेश

स्कूल की राह बनी ‘मौत’ का रास्ता: छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों द्वारा हाईवे ‘जाम’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई। सोमवार की सुबह स्कूल जा रहे एक मासूम छात्र की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बांदा-टांडा हाईवे पर ‘जाम’ लगा दिया। घंटों तक हाईवे पर ‘अफरातफरी और हंगामे का माहौल’ बना रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

स्कूल की राह बनी 'मौत' का रास्ता: छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों द्वारा हाईवे 'जाम'

थाना तिंदवारी क्षेत्र के सिंघौली गांव निवासी संतोष वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र कुंज विहारी वर्मा सोमवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रहा था। वह सत्यनारायण इंटर कॉलेज (बबेरू मार्ग, तिंदवारी) में कक्षा दसवीं का छात्र था। जैसे ही वह सब्जी मंडी के पास पहुंचा, कुंज विहारी ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।पूरा रास्ता खून से लाल हो गया।

स्कूल की राह बनी 'मौत' का रास्ता: छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों द्वारा हाईवे 'जाम'

हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने जब बच्चे को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गुस्से में आकर हाईवे को जाम कर दिया। थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : वीडियो कांफ्रेंसिग से शपथ लेंगे प्रधान व सदस्य …

जेल में बंद कैदी ने डाई पीकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव

City News Uttar Pradesh

बेजुबानों पर जुल्म: क्रूरता से भरकर ट्रक में लाए जा रहे थे 19 भैंसे, तीन तस्कर गिरफ़्तार

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: अन्नदाता का मान, राष्ट्र की शान, 20वीं किस्त में किसानों को मिला सम्मान

डाकघरों में व्यवस्थाओं की कमी : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जीतू नें संचार मंत्री को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़