City News Uttar Pradesh
प्रधान की भतीजी की करेंट लगने से मौत: परिजन थाने में सूचना दिए बिना शव ले गए घर !
उत्तर प्रदेश

दिल दहला देने वाला हादसा : बांदा में पांच साल की मासूम बच्ची की तड़पकर चली गई जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक हादसे ने लोगों के दिल दहला दिए। यहां विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से पांच साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। घर वालों ने परचून दुकानदार की लापरवाही से बच्ची की मौत होने की बात कही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साथी निवासी वीरेंद्र कोटार्य की पांच वर्षीय बेटी मीनू शनिवार शाम घर के नजदीक पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर लगे विद्युत पोल के सपोर्ट वायर को उसने छुआ तो करंट की चपेट में आ गई।

दिल दहला देने वाला हादसा : बांदा में पांच साल की मासूम बच्ची की तड़पकर चली गई जान
Heartbreaking accident: Five year old innocent girl lost her life in Banda

बच्ची को तड़पता देखकर चचेरे बाबा चंद्र मोहन ने डंडा मारकर किसी तरह तार को अलग किया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए लेकिन इस बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। स्वजन की सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। बच्ची के चचेरे भाई व अर्जुन ने आरोप लगाया कि परचून दुकानदार दुकान में बिजली के लिए खंभे से कटिया फंसाई थी, जिसका तार सपोर्ट वायर में लिपटा था। तार कटा होने के कारण सपोर्ट वायर में करंट उतर आया और चपेट में आई बच्ची की मौत हो गई।
हादसे के बाद दुकानदार केबिल तोड़कर भाग गया है। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत कर्मियों ने खंभे में लगे तार को हटाया है। बेटी की मौत से मां पूजा बदहवास हो गई। दो बेटियों व एक बेटे में मीनू सबसे बड़ी थी। कोतवाली निरीक्षक बांके बिहारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशखबरी: लखनऊ-वाराणसी के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट, मात्र इतने रुपए में पहुंच सकेंगे काशी

City News Uttar Pradesh

Banda : लापरवाही पर कार्यवाई : मंडल के सभी 24 एडीओ का वेतन रुका…

City News Uttar Pradesh

योगी राज 2.0 : भाजपा कल्चर में फिट होने का जितिन प्रसाद ने तोड़ा मिथक, कम समय में जीता शीर्ष नेतृत्व का भरोसा

Banda : अब रिपोर्ट का नहीं होगा इंतजार, कोरोना वायरस लक्षणयुक्त व्यक्ति को तुरंत मिलेगा उपचार …

City News Uttar Pradesh

जिला विकास अधिकारी का चाबुक : फर्जी जानकारी पर बीडीओ निलंबित

पूर्व मंत्री दद्दू के राजनीतिक हालत बेजार “लगा चुनरी में दाग, छुड़ाऊ कैसे ?”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़