
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। चित्रकूट की पुण्यभूमि पर रविवार को एक ऐसा दृश्य उभरा, जिसने राजनीति और प्रशासन की छवि को एक नई दिशा दी। देश में जब नेता मंचों से भाषण देकर चले जाते हैं, तब चित्रकूट में उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्री जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्य मंत्री रामकेश निषाद खुद मां मंदाकिनी की धारा में उतरकर कचरा उठाते नजर आए। ये सिर्फ एक स्वच्छता अभियान नहीं था, यह था ‘धर्म और कर्तव्य के संगम’ का ऐतिहासिक उदाहरण।

पं. दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित “मां मंदाकिनी स्वच्छता कार्यक्रम” के दौरान जैसे ही मंत्रीगण नदी में उतरे, पूरा तट जयकारों से गूंज उठा। कंधों पर कचरे की टोकरी, हाथों में फावड़ा, और माथे पर समर्पण की लकीरें मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और उनके सहयोगी रामकेश निषाद ने साफ कर दिया कि आस्था की रक्षा सिर्फ भाषण से नहीं, श्रमदान से होती है।

सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ मंत्री द्वय ने मंदाकिनी की गोद में जमा प्लास्टिक, गंदगी और अन्य कचरे को न केवल निकाला, बल्कि उसे ट्रैक्टरों में भरवाया भी। खुद मिट्टी में सने, खुद गंदगी से टकराए और खुद सफाई की मिसाल बन गए। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने साफ संदेश दिया “कामदगिरि परिक्रमा क्षेत्र और मंदाकिनी तट की पवित्रता बनाना हर भक्त का कर्तव्य है। ये तीर्थभूमि है, इसे मेलों का मैदान नहीं बनने देंगे।”

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा “हर गांव से लेकर घाट तक, जनता को अब खुद आगे आना होगा। यही सच्ची सेवा है मां मंदाकिनी की।” कार्यक्रम के दौरान लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती भी मनाई गई। मंत्रियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अहिल्याबाई होल्कर द्वारा निर्मित घाटों और तीर्थों की स्मृति में यह श्रद्धांजलि भावपूर्ण क्षण बन गई। बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, मंत्री रामकेश निषाद के निजी सचिव दिलीप गुप्ता समेत संगठन के दर्जनों पदाधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर सफाई में जुटे रहे। यह प्रशासनिक भागीदारी नहीं, जन-आंदोलन जैसा दृश्य था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
