City News Uttar Pradesh
आइटीआइ के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाया आरोप, कहा- प्रैक्टिकल के नाम पर हो रही वसूली
उत्तर प्रदेश

आइटीआइ के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाया आरोप, कहा- प्रैक्टिकल के नाम पर हो रही वसूली

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। आरोप है कि अप्रैंटिस कर रहे छात्र-छात्राओं से प्रभारी करन सिंह तीन-तीन हजार रुपये शुल्क जमा करने का दबाव बनाया। छात्र-छात्राएं इतनी फीस देने में समर्थ नहीं है। ऐसी स्थिति में प्रभारी उन्हें प्रैक्टिकल से वंचित करने की धमकी दे रहे हैं।

आइटीआइ के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाया आरोप, कहा- प्रैक्टिकल के नाम पर हो रही वसूली
ITI students protested and alleged, said – recovery is being done in the name of practical

छात्र-छात्राओं ने कहा कि कालेज में छात्र-छात्राओं से हो रही अवैध उगाही बंद होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानाचार्य और जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषी प्रभारी पर कार्रवाई करने और प्रैक्टिकल में उन्हें शामिल कराने की मांग की। प्रधानाचार्य आरके मौर्या ने मामले की जांच कराकर दोषी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर कालेज में छात्राओं को किया गया जागरूक

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की विसात

मंत्री रामकेश निषाद नें की सफाई : मंदिरों में चलाय ‘स्वच्छता अभियान’

City News Uttar Pradesh

बांदा का लघु सिंचाई विभाग सीएम योगी के लिये चैलेंज: बना भ्रष्टाचार का महासागर !

City News Uttar Pradesh

आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, डेढ़ साल से था फरार, एक लाख का इनाम था घोषित, पुलिस और एसटीएफ की टीमें रहीं फेल

City News Uttar Pradesh

कृषि विभाग के ‘नाकारापन’ पर डीएम ‘सख्त’: समीक्षा में खुल गई ‘पोल’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़