24.4 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
घर से लापता छह साल के मासूम का यमुना नदी में उतराता मिला शव
उत्तर प्रदेश

घर से लापता छह साल के मासूम का यमुना नदी में उतराता मिला शव,

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर के बाहर से खेलते समय लापता हुए छह साल के बालक का छोटू का शव यमुना नदी में दूसरे दिन उतरात मिला। सबादा गांव के मजरा रामलाल का डेरा निवासी चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को अगवा का मामला दर्ज किया था।

घर से लापता छह साल के मासूम का यमुना नदी में उतराता मिला शव
The body of a six-year-old boy missing from the house was found landing in the Yamuna river

परिजन व पुलिस तलाश कर रहे थे, तभी बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पानी में उतराते शव को देखा। रामलाल का डेरा निवासी रविकरण ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया था कि उनका भतीजा छह वर्षीय छोटू उर्फ बीनू दोपहर करीब 12 बजे से लापता है। पुलिस ने अगवा का संदेह जताने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार सुबह महावरा गांव के पास ग्रामीणों की यमुना नदी में उतराते शव पर नजर पड़ी। स्वजन ने छोटू के रूप में शिनाख्त की।

छोटू के पिता जयकरण निषाद ने बेटे के गायब होने के बाद यमुना नदी में ग्रामीणों के साथ जाल डालकर तलाश की थी। पर कोई सुराग नहीं मिला था। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति व खप्टिहाकला चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश द्विवेदी ने कागजी कार्रवाई पूरी की। बताया कि नहाने के दौरान डूबने से हादसे की संभावना है। छोटू तीन भाइयों में बीच का था।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही देश की तस्वीर, 6200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गुस्से का “अलापा राग” : स्वच्छता समिति समीक्षा में सब मिला अस्वच्छ !

City News Uttar Pradesh

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का ‘जलजला’: जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है ‘रहस्य’ ?

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: 63 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर, धार्मिक व पौराणिक के साथ ईको टूरिज्म में हो रहा विकसित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़