31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात
उत्तर प्रदेश

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में अन्ना प्रथा कम हुई ही नहीं पर कृषि विभाग नें झूठ का पुलिंदा खोलना शुरू कर दिया है। लफ्फाजी की बयार बहा दी है की अन्ना प्रथा खत्म होने के साथ ही अब किसानों का रुझान जायद की खेती की ओर बढ़ गया है। निकम्मे अधिकारियों नें इसी कड़ी में कहा है की मंडल में जायद इस वर्ष 10248 हेक्टेयर में बोया जायेगा।

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात
Deputy Director’s negligence in the target of Zaid sowing: laid out the chessboard of paper data

हकीकत यह है की जिले में अन्ना प्रथा से परेशान किसान जायद की खेती से कतराते हैं। किसानों का कहना हैं कि अन्ना गोवशों से खरीफ व रबी की फसल बचाना मुश्किल है, जायद की फसल तो बेहद मुश्किल है। रबी की फसल कटने के बाद मार्च में लोग पालतू गोवंश तक छुट्टा छोड़ देते हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा अन्ना पशुओं पर रोक के प्रयास अफसरशाही चर गई। 95 फीसदी गोवंश अब भी सड़कों पर हैं। ऐसे में किसानों का रुझान जायद की खेती की ओर कैसे बढ़ सकता है?

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी : बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात
Deputy Director’s negligence in the target of Zaid sowing: laid out the chessboard of paper data

उप निदेशक विजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष मंडल के चारों जनपदों में जायद में मूंग, उर्द, सब्जियां, हरा चारा आदि की बुआई का लक्ष्य 10248 हेक्टेयर रखा गया था। जो पिछले साल से एक हजार हेक्टेयर अधिक है। बांदा में 1299, चित्रकूट में 818, महोबा में 5035 व हमीरपुर में 3096 हेक्टेयर में जायद की बुआई का लक्ष्य है। पिछले एक सप्ताह में मंडल में 2897 हेक्टेयर में जायद की बुआई हुई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल

City News Uttar Pradesh

मुस्लिम लड़की से शादी पर मिली सजा ए मौत: लड़की की भी हत्या, पांच गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा में गोवर्धन पूजा पर सीएम योगी से गौवंशों के संरक्षण की धरातलीय कामना

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी हमदर्दी !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश अंबेडकर जयंती पर दिखे भीम के सच्चे प्रणेता: समरसता में डूबा शहर

News : बांदा : प्रेमी के उत्पीड़न से तंग युवती पहाड़ पर चढ़ी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़