City News Uttar Pradesh
नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही देश की तस्वीर, 6200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही देश की तस्वीर, 6200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

  • ब्यूरो रिपोर्ट

देवरिया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान की तस्वीर बदल रही है। गांव गरीब एवं किसान का लगातार उत्थान हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना पूरी हो रही है।

नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही देश की तस्वीर, 6200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Nitin Gadkari said – the picture of the country is changing under the leadership of PM Modi

गडकरी देवरिया के चीनी मिल ग्राउंड में 6200 करोड़ की चार परियोजनाओं का शिलान्यास एवं देवरिया बाईपास का शुभारंभ कर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में मुझे ब्राजील जाने का मौका मिला था। मैंने महसूस किया था कि किसानों का भविष्य बदलना है तो गेहूं चावल, चना से नहीं होगा बल्कि किसानों को ऊर्जा दाता बनना होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पराली, बगास व चावल से एथेनॉल बनाकर किसान समृद्धशाली होगा। ब्राजील में 42 रुपये किलो चीनी बिकती है, ब्राजील को 32 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी हम बेचते हैं।

नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही देश की तस्वीर, 6200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Nitin Gadkari said – laid the foundation stone of projects worth 6200 crores

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश हाइड्रोजन बनाने वाला पहला राज्य है, जिससे आत्मनिर्भरता की ओर हम बढ़ सकें। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश करते हैं। उन्होंने कहा कि कचरे से हाइड्रोजन तैयार करना होगा। बगास के अलावा सामुदायिक शौचालयों के गंदे पानी से हाइड्रोजन बनाया जा सकेगा। कहा कि किसान जब ऊर्जादाता होगा तब आत्मनिर्भर बनेगा। इससे विकास की तस्वीर बदलेगी। बायो इंजन से चलने वाले वाहनों को बनाना होगा।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में इतना ज्यादा मात्रा में एथेनॉल है कि हम दुनिया के देशों को भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं। उन्होंने कि हमें एथेनॉल बनाने की तरफ आगे बढ़ना होगा। एथेनॉल 60 प्रति लीटर बिक रहा है, लेकिन पेट्रोल का दाम इससे कहीं ज्यादा है। जब देश में एथेनॉल का उत्पादन होगा तो पेट्रोल 15 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। इसलिए हमारा सपना है कि पेट्रोल-डीजल की जगह एथेनॉल का उपयोग किया जाए और उसका उत्पादन किसान करें, जिससे किसानों की घरों में हजारों करोड़ रुपये जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिला अधिवक्ता संघ ने तिरंगा यात्रा निकाल भरा राष्ट्र प्रेम का जज्बा

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये पार्टी जनों में भरा जोश

विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद

City News Uttar Pradesh

नदी में डूबे दो सगे भाई: पानी ने ‘निगल’ ली मासूम की ‘जिंदगी’

City News Uttar Pradesh

जन औषधि केंद्र की हालत बदतर: डाक्टर नहीं लिख रहे दवा, प्राइवेट मेडिकल स्टोर डाक्टरों को दे रहे खासा कमीशन

सबको शिक्षा व समानता का मिले अधिकारः बाबू सिंह कुशवाहा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़