City News Uttar Pradesh
शासकीय अधिवक्ताओं के मनोनयन में महिलाओं को मिले प्रतिनिधित्व : अशोक जीतू
उत्तर प्रदेश

शासकीय अधिवक्ताओं के मनोनयन में महिलाओं को मिले प्रतिनिधित्व : अशोक जीतू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू नें तहसील से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सरकार का पक्ष रखने के लिए महिला अधिवक्ताओं को समुचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की है। इसके लिये उन्होंने केंद्र सरकार के कानून मंत्री किरण रिजुजू को पत्र लिखा है।

शासकीय अधिवक्ताओं के मनोनयन में महिलाओं को मिले प्रतिनिधित्व : अशोक जीतू
Women should get representation in the nomination of government advocates: Ashok Jeetu

कहा है कि तहसील कार्यालय से लेकर केंद्र सरकार तक सरकार के खिलाफ जो मामले दर्ज होते हैं उन मुकदमों की पैरवी और सरकार की ओर से उनका पक्ष पेश करने के लिए जो अधिवक्ता नामित करने की प्रक्रिया वर्षी से चली आ रही है उसमे महिला वकीलों को समुचित अवसर नही दिया जा रहा। इससे महिलाओं के पीड़ित होने पर उन्हें अपनी बात सरकारी वकीलों को बताने में व्याहारिक असुविधा होती है। इसलिए शासकीय अधिवक्ता के चयन में महिला अधिवक्ता जो बार की सदस्य हैं और नियमित रूप से न्यायालय में कार्य कर रही हैं, ऐसी अधिवक्ता को प्रतिनिधत्व दिया जाए।

शासकीय अधिवक्ताओं के मनोनयन में महिलाओं को मिले प्रतिनिधित्व : अशोक जीतू
Women should get representation in the nomination of government advocates: Ashok Jeetu

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जीतू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि महिला वकीलों को शासकीय अधिवक्ता के नामित करने से ऐसी महिलाएं जिन्होंने विधि को रोजगार के लिए चुना है उन्हे भी सरकार की ओर से पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। प्रधान मंत्री की योजना बेटी बचाओ अभियान को गति मिलेगी। श्री त्रिपाठी ने अपने पत्र की एक प्रति प्रधान मंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी है। कहा है कि इस कदम से कानून के क्षेत्र महिलाओं की भागीदार बढ़ेगी एवं समाज को नई दिशा मिलेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो माह से गायब नाती की बरामदगी को अनशन कर रही महिला की बिगड़ी हालत

City News Uttar Pradesh

भाजपा की गरीब कल्याण सभा : सरकार एंव संगठन की नीतियों का जमकर हुआ गुणगान

डीएम नगेन्द्र प्रताप करेंगे डाक्टरों की कमी दूर : संविदा पर नियुक्तियों के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

नियम तोड़ोगे तो जीवन तोड़ोगे: सुरक्षा अभियान में छात्राओं ने दिखाया ‘प्रशासन का दर्पण’

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : जन सेवा ही मेरी ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ !

रोडवेज में कार्यवाई का ‘हंटर’ : 44 संविदा चालकों पर गिरी गाज, नौकरी पर लटकी तलवार

ब्रेकिंग न्यूज़