- विनोद मिश्रा
बांदा। बिजलीआपूर्ति, अन्ना जानवर एवं राशन खाद्यान्न की समस्या को लेकर ग्रामीणों बबेरु क्षेत्र के ग्रामीणों नें प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।

ग्रामीणों का कहना था की ग्राम पंचायत वेर्राव में अक्सर लो बोल्टज से क़ृषि कार्य बाधित है। इससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। क्षेत्र में अन्ना जानवरों से किसान बहुत ही परेशान हैं, क्योंकि अन्ना जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। फसलों को नुकसान के साथ ही राहगीर भी आए दिन दुर्घटना का शिकार होते है। ग्रामीणों नें कोटेदार की भी राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की।

बताया की गौशाला संचालकों का पूर्व का भुगतान नहीं हो रहा। संचालकों का कहना है की हम कब तक उधार लेकर अन्ना जानवरों की व्यवस्था कराएं। उपजिलाधिकारी बबेरू नें ज्ञापन लेकर ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिये कार्यवाई का आश्वासन दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
