26.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने 'वृक्षारोपण' का किया आगाज़: 'हरियाली' का संकल्प बना जनआंदोलन !
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने ‘वृक्षारोपण’ का किया आगाज़: ‘हरियाली’ का संकल्प बना जनआंदोलन !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वृक्षारोपण जन अभियान जनपद में बुधवार को एक जन-उत्सव का रूप लेता दिखाई दिया,जब जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव पंधारी यादव, जिलाधिकारी जे रीभा समेत सैकड़ों अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन वृक्षारोपण के इस पावन यज्ञ में सहभागी बने। मुख्य आयोजन ग्राम दुरेड़ी में आयोजित हुआ।

मंत्री रामकेश ने 'वृक्षारोपण' का किया आगाज़: 'हरियाली' का संकल्प बना जनआंदोलन !

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर नागरिक को एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक ‘वन वाटिका’ विकसित की जा रही है। ग्राम स्तर तक इसका विस्तार किया जाएगा।आठ नए वन क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जो भविष्य में हरियाली की नई पहचान बनेंगे।

मंत्री रामकेश ने 'वृक्षारोपण' का किया आगाज़: 'हरियाली' का संकल्प बना जनआंदोलन !

प्रमुख सचिव पंधारी यादव ने अपने संबोधन में वृक्षों की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा “हर वृक्ष जलस्तर को बनाए रखने, पर्यावरण को संतुलित करने और जीवन को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सहजन जैसे पौधों में औषधीय गुण हैं, जिन्हें हर घर में होना चाहिए।” उन्होंने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि वे वृक्षों की सुरक्षा, संरक्षण और सिंचाई की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

मंत्री रामकेश ने 'वृक्षारोपण' का किया आगाज़: 'हरियाली' का संकल्प बना जनआंदोलन !

डीएम जे. रीभा ने सभी अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर संदेश दिया कि “हर पौधा तब तक जीवित नहीं रहेगा जब तक हम उसे जल, सुरक्षा और संरक्षण नहीं देंगे।मंत्री, प्रमुख सचिव और डीएम ने खुद लाभार्थियों को पौधे सौंपे और सुरक्षा व नियमित सिंचाई के निर्देश दिए। मुख्य कार्यक्रम के अलावा मरौली झील के किनारे, ब्लॉक तिंदवारी, और अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- अन्ना जानवरों से परेशान किसानों ने तहसीलदार से लगाई गोहार

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में अधिवक्ता ने की मुलाकात, काफी देर तक होती रही गुफ्तगू

City News Uttar Pradesh

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 10.65 लाख की ठगी, मुकदमा हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : हल्की बरसात नें खोली पालिका सफाई की पोल …

बांदा के गौरव बने ऋषभ ने यूपीएससी में फहराया परचम, पढ़िए सफलता की कहानी

City News Uttar Pradesh

शाहगंज विधानसभा : संजय निषाद के खिलाफ निषादों में विद्रोह का ज्वाला मुखी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़