25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार पर चला डंडा : जेल में गूंज उठी अंसारी की आह और कराह !
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में अधिवक्ता ने की मुलाकात, काफी देर तक होती रही गुफ्तगू

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माफिया मुख्तार अंसारी से जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से उसके अधिवक्ता ने रविवार शाम मुलाकात की। आधे घंटे चली इस मुलाकात में दोनों के बीच आजमगढ़ में दर्ज हत्या व साजिश के मुकदमे को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई।

माफिया मुख्तार अंसारी से जेल में अधिवक्ता ने की मुलाकात, काफी देर तक होती रही गुफ्तगू
Advocate met Mafia Mukhtar Ansari in jail, kept on talking for a long time

अधिवक्ता ने माफिया से सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली ताकि पैरवी व बहस के दौरान कोई समस्या न हो।
मुख्तार अंसारी पिछले एक वर्ष से मंडल कारागार में निरुद्ध है। उसके विरुद्ध जहां अलग-अलग जनपदों की न्यायालय में कई मुकदमे विचाराधीन हैं। वहीं आजमगढ़ की एमपीएमएल कोर्ट में हत्या व साजिश रचने की धारा में भी मुकदमा चल रहा है। वहां के न्यायालय के आदेश पर मुख्तार के अधिवक्ता लल्लन सिंह ने रविवार शाम जेल में उससे मुलाकात की है। आधे की घंटे की मुलाकात के दौरान सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे हैं। मुलाकात गैलरी में बंदी रक्षकों की भी कड़ी नजर रही है।

माफिया मुख्तार अंसारी से जेल में अधिवक्ता ने की मुलाकात, काफी देर तक होती रही गुफ्तगू
Advocate met Mafia Mukhtar Ansari in jail, kept on talking for a long time

सूत्रों की मानें तो मुकदमे की पैरवी के संबंध में जहां अधिवक्ता व मुख्तार के बीच गहन चर्चा हुई है। वहीं मुकदमे के कुछ विशेष पहलुओं पर अधिवक्ता ने उनसे जानकारी भी ली है। जिससे पैरवी व बहस संबंधी कोई समस्या न हो सके। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय का आदेश अधिवक्ता के दिखाने पर नियमानुसार उनकी मुलाकात कराई गई है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा की ‘बाढ़’ से पहले ‘जमीनी पड़ताल’: तैयारियों का युद्धस्तर पर ऑडिट, निर्देश जारी

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के अरमान ‘आंसुओं’ में बहे: गोशालाओं में 59 करोड़ का घोटाला !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश का प्रयास: सात करोड़ से साढा एवं अलोना नहरों का होगा पुनरुद्धार

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, बिफरी सपा ने कहा- अहंकार का जल्द होगा अंत !

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई  : चोरी के अंतरजनपदीय गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

महोबा : जेल निर्माण में लगे श्रमिक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पैर फिसलने से हुई घटना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़