28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सपा नेता आजम खान को हार्ट अटैक: जेल से छूटने के बाद चार माह में तीसरी बार अस्‍पताल में हुए भर्ती, हार्ट में ब्लॉकेज मिलने पर लगाया गया स्टंट

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां (Azam khan) की हालत फिर बिगड़ गई है। दिल की नस ब्लाक होने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Gangaram Hospital) में उनकी एंजियोप्लास्टी कर स्टंट डाला गया है। जेल से छूटने के बाद यह तीसरी बार है जब उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस बार तो उन्‍हें हार्ट अटैक की वजह से भर्ती कराया गया लेकिन, इससे पहले दोनों बार उन्‍हें सांस संबंधी समस्‍या के चलते अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

सपा नेता आजम खान को हार्ट अटैक: जेल से छूटने के बाद चार माह में तीसरी बार अस्‍पताल में हुए भर्ती, हार्ट में ब्लॉकेज मिलने पर लगाया गया स्टंट
Heart attack to SP leader Azam Khan: After being released from jail, stunt was done on getting blockage in the heart

शहर विधायक आजम खां के खिलाफ 93 मुकदमे दर्ज हैं। वह करीब सवा दो साल तक सीतापुर की जेल में बंद रहे। इसी साल 20 मई को वह जेल से छूटे थे। जेल से छूटने के आठ दिन बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्‍हें 28 मई की रात को दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।
करीब एक हफ्ते तक चले इलाज के बाद चार जून को वह डिस्‍चार्ज हुए थे। तब उनसे मिलने सपा अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव भी गए थे। उसके बाद 3 अगस्‍त को फिर आजम खां की तबीयत खराब हो गई। उन्‍हें सांस लेने में समस्‍या हुई तो उन्‍हें लखनऊ के मेदांता अस्‍पताल (Medanta Hospital Lucknow) में भर्ती कराया गया। जहां डाक्‍टरों ने उन्‍हें निमोनिया बताते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा। करीब नौ दिन तक चले इलाज के बाद वह अस्‍पताल से पूरी तरह स्‍वस्‍थ होकर डिस्‍चार्ज किए गए थे।


12 सितंबर की रात को एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्‍हें दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। इस बार डाक्‍टर ने दिल की नस ब्‍लाक होने की जानकारी दी। एंजियोप्‍लास्‍टी कर उनके स्‍टंट डाला गया। अब उनकी हालत स्थिर है। आजम खां के साथ उनकी पत्नी पूर्व सांसद डा.तजीन फात्मा, बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम और बड़े बेटे अदीब आजम उनके पास ही दिल्ली में हैं। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसहात अली खां शानू ने बताया कि आजम खां की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही है। उन्होंने कई अस्पतालों में इलाज कराया है। पांच दिन पहले भी दिल्ली में जांच कराई गई। तीन दिन पहले उन्हें रिपोर्ट मिली, जिसमें पता लगा कि उनकी दिल की एक नस ब्लाक है। इस पर सोमवार की शाम उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त की दो दिवसीय बैठक, रणनीति तय …

नदी में डूबे दो सगे भाई: पानी ने ‘निगल’ ली मासूम की ‘जिंदगी’

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट : बबेरू इलेवन को हरा कर नोयडा पहुंचा सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी जुमे की नमाज को लेकर रेड एलर्ट : मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh

Banda- बहकावे में न आएं किसान, कृषि बिल से दोगुनी होगी आमदनी: रविशंकर

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर पटाखा बाजार में भी “बाबा के बुल्डोजर” खरीद की धूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़