- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
उत्तर प्रदेश: गुजरात के साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित इंद्रापुरी में आठ करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर दी है। बुधवार को यह कार्रवाई प्रयागराज व लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस ने किया। वहीं इसके पहले आज ही प्रयागराज में भी दो संपत्तियों की कुर्की की है। बुधवार को कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इन संपत्तियों को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत चिह्नित किया था।

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के दो भूखंडों को बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। पुलिस बल और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नोटिस बोर्ड लगाया। करीब आठ करोड़ कीमत की इस संपत्ति को कुर्क करने के बाद पुलिस और प्रशासन ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में कुर्की की इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कुछ दिनों पहले ही जिलाधिकारी ने माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए प्रयागराज पुलिस को अनुमति दी थी। कुर्की की कार्रवाई के दौरान एसपी क्राइम प्रयागराज सतीश चंद्र, सीओ सिविल लाइन-2 एनएन सिंह, एसीपी आशुतोष कुमार , एसडीएम बीकेटी, इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्य, मड़ियांव इंस्पेक्टर अनिल सिंह, टीपीनगर चौकी प्रभारी सुभाष सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी।

-साबरमती जेल में बंद है माफिया अतीक
अतीक अहमद इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज के थानों में 96 मुकदमे दर्ज हैं। धूमनगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के तहत अलग-अलग जिलों में स्थित उसकी बेनामी संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्क किया जा रहा है। अतीक के खिलाफ कृ़ष्णानगर के प्रॉपर्टी कारोबारी मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल में बंधक बनाकर पीटने व करोड़ाें की संपत्ति लिखवाने का केस दर्ज था। इस मामले में अतीक के बेटे व उसकी पत्नी भी आरोपी है।
– पांच साल में एक हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
प्रदेश सरकार ने माफियाओं पर शिकंजा कसने का विशेष अभियान चलाया। इसके तहत अवैध रुप से हासिल की संपत्तियों को चिह्नित कर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। इस मामले में प्रदेश के दो माफियाओं अतीक अहमद और पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी की करीब 1500 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें एक हजार करोड़ की संपत्ति अतीक अहमद की है। पिछले कुछ दिनों में 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। जबकि मुख्तार की अब तक करीब 500 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
– टीम के पहुंचते ही कोठी पर लगा बोर्ड उतार ले गए अधिवक्ता
बंगले पर एक वकीलों के नाम का बोर्ड लगा था। जैसे ही कुर्की की सूचना मिली है। वकीलों का गुट वहां पहुंचा। अतीक के बंगले के मुख्य दरवाजे से अपने नाम का बोर्ड खोलने लगे, लेकिन मीडिया के जमावड़े के कारण वह ऐसा करने में असफल रहे। जबकि हड़बड़ाहट में बोर्ड को फाड़ दिया। पुलिस ने बोर्ड को भी जब्त कर लिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
