– सर्किल सवार समीक्षा कर घटनाओं का अनावरण करने की कही बात
– अपराध और अपराधियों पर पैनी निगाह रखी जाए
- विनोद मिश्रा
बांदा। जनपद दौरे पर आए अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की अपराधिक समीक्षा की। बैठक में एडीजी ने घटित घटनाओं के अनावरण किए जाने सहित लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही एडीजी ने निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इसके बाद एडीजी ने सर्किट हाउस में अपराधिक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एडीजी ने हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी जैसे अपराधों की समीक्षा की। साथ ही महिला अपराधों की लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा करते हुए एडीजी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एडीजी ने कहा कि जो भी विवेचनाएं लंबित है उनका शीघ्रता से निस्तारण करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, बबेरू सियाराम, अतर्रा आनंद कुमार पांडेय, नरैनी नितिन कुमार मौजूद रहे। बैठक के बाद अपर पुलिस महानिदेशक ने कालिंजर थाने का मुआयना भी किया। परिसर का भ्रमण करने के साथ थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
