City News Uttar Pradesh
मुख्तार अंसारी से बेटे उमर ने जेल में की मुलाकात, बोला- भाजपा नेता को बचाने के लिए पिता को प्रताड़ित कर रही सरकार, कोर्ट में करेंगे खुलासा
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी से बेटे उमर ने जेल में की मुलाकात, बोला- भाजपा नेता को बचाने के लिए पिता को प्रताड़ित कर रही सरकार, कोर्ट में करेंगे खुलासा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जेल में बंद मुख्तार अंसारी  से गुरुवार को उसके बेटे उमर ने मुलाकात की। उसने सरकार पर जहां प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। उमर ने कहा कि उसके पिता मुख्तार  को जान से मारने की साजिश रची जा रही है। वह इसका उच्च न्यायालय में राजफाश करेंगे। जरूरत पड़ी तो उच्चतम न्यायालय में जाएंगे। भाजपा नेता बृजेश सिंह को बचाने के लिए कानून से उठकर काम किया जा रहा है।

मुख्तार अंसारी से बेटे उमर ने जेल में की मुलाकात, बोला- भाजपा नेता को बचाने के लिए पिता को प्रताड़ित कर रही सरकार, कोर्ट में करेंगे खुलासा
Son Umar met Mukhtar Ansari in jail, said – Government is torturing father to save BJP leader, will disclose in court

मंडल कारागार में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी  से गुरुवार सुबह दस बज कर 17 मिनट पर अपने अधिवक्ता के साथ पुत्र उमर अंसारी मुलाकत करने पहुंचा था। जिसमें आरटीपीसीआर रिपोर्ट व अन्य पत्रावालियों को देखने के बाद उसकी दोपहर में मुलाकात हो सकी।

मुख्तार अंसारी से बेटे उमर ने जेल में की मुलाकात, बोला- भाजपा नेता को बचाने के लिए पिता को प्रताड़ित कर रही सरकार, कोर्ट में करेंगे खुलासा
Son Umar met Mukhtar Ansari in jail, said – Government is torturing father to save BJP leader, will disclose in court

मुलाकात करने के बाद एक बजकर 20 मिनट पर उमर अंसारी ने बाहर निकल कर बताया कि उनके बीच में बहुत सी बातें हुई हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण उनके पिता को जान से मारने की साजिश रचे जाने की है। कोर्ट में इस बात को सामने लाने के बाद वह इसका जिक्र मीडिया के सामने भी करेंगे।

मुख्तार अंसारी से बेटे उमर ने जेल में की मुलाकात, बोला- भाजपा नेता को बचाने के लिए पिता को प्रताड़ित कर रही सरकार, कोर्ट में करेंगे खुलासा
Son Umar met Mukhtar Ansari in jail, said – Government is torturing father to save BJP leader, will disclose in court

– माफिया बृजेश को बचाने में लगी प्रदेश सरकार

उनके परिवार के ऊपर लगाए जा रहे मुकदमें के सवाल पर उमर ने बताया कि पूर्वांचल के चड्डी नामक एक गांव में जो गोलीकांड हुआ था। उसमें उनके पिता मुख्तार गवाह हैं। यदि वह भाजपा नेता के विरुद्ध गवाही दे देंगे तो उनका क्या होगा। इसी के चलते उनको प्रताडि़त करने की कार्रवाई की जा रही है। जिससे बृजेश सिंह को बचाया जा सके। इसी क्रम में पिता  व उनके परिवार के ऊपर मुकदमे लगवाए जा रहे हैं। कानून से ऊपर हटकर काम किया जा रहा है। जो कि गलत है। अब वक्त आ गया है। जनता इसका खुद जवाब देगी।

Advertisement
– वकील की नहीं हुई मुख्तार से मुलाकात

बताते चलें कि उमर अंसारी के साथ उनके एक अधिवक्ता भी आए थे। जिनकी मुलाकात नहीं हुई है। जेल के अंदर मुख्तार व उमर के बीच मुलाकात के समय सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे हैं। बंदी रक्षक भी सुरक्षा के लिहाज से सर्तकता बरत रहे थे। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि जेल नियामवली के हिसाब से मुलाकात कराई गई है।

मुख्तार अंसारी से बेटे उमर ने जेल में की मुलाकात, बोला- भाजपा नेता को बचाने के लिए पिता को प्रताड़ित कर रही सरकार, कोर्ट में करेंगे खुलासा
Son Umar met Mukhtar Ansari in jail, said – Government is torturing father to save BJP leader, will disclose in court

– सरकार की मंशा से एक दिन पहले मुलाकात से रोका

उमर अंसारी ने बताया कि वह बुधवार को भी मुलाकात करने के लिए समय पर साढ़े दस बजे बांदा आया था। इसमें गोरखपुर से नए आए इंस्पेक्टर बीबी सिंह ने कागजी कार्रवाई के नाम पर बाहर ही रोक लिया था। उनका कहना था कि ऊपर आदेश मिले हैं। इससे साफ जाहिर है कि सरकार की मंशा से सब किया जा रहा है। जबकि उसका कहना था कि मुलाकात की पर्ची काटने का समय निकला जा रहा है। इससे उसे जाने दिया जाए। इसी में देर होने से कल मुलाकात नहीं कराई गई थी। जबकि सप्ताह में एक बार दो लोग मुलाकात कर सकते हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मनरेगा में गाइड लाईन की अनदेखी : शिकायत पर रोका गया काम और होगी जांच

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ से आकर डाला वोट

City News Uttar Pradesh

रालोद नेता वीरेंद्र साक्षी नें सपा में फिर की सेंध मारी: चरण सिंह जयंती पर कराई सदस्यता

City News Uttar Pradesh

Banda- महिला किसान करेगी जैविक एवं उन्नतिशील खेती…

City News Uttar Pradesh

बांदा में मौरंग भरे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

यूपी में अंतिम चरण की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान खत्म: 54 फीसदी हुई वोटिंग, अब परिणामों का इंतजार

ब्रेकिंग न्यूज़