City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- गांवों की नई सरकार चुनने में 75हजार से ज्यादा होगें नये वोटर….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांवों की नई सरकार चुनने के लिए नये साल में जिले में 75 हजार से ज्यादा नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें ज्यादातर युवा हैं। एक लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। पंचायत एवं नगरीय निकाय विभाग ने अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसमें नए मतदाताओं के साथ अब कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 11 हजार 316 हो गई है, जो 2015 में हुए त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनावों की तुलना में 75 हजार 374 मतदाता ज्यादा हैं।
त्रिस्तरीय पंचायती विभाग ने जिले के आठों ब्लाकों की अनंतिम मतदाता सूची का जारी की है। इसमें परिवर्धन, संशोधन और अपमार्जन आदि प्रक्रियाओं के बाद 75 हजार 374 मतदाता बताए गए हैं, जबकि वर्ष 2015 में मतदाताओं की संख्या 11,35,942 थी।


सबसे ज्यादा 14,218 मतदाता नरैनी ब्लाक में बढ़े हैं। बबेरू में 11,216 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। साथ ही 1,00,964 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा 18,425 नाम नरैनी ब्लाक से हटे हैं। तिंदवारी में 14,796, महुआ में 14,443, बड़ोखर में 13,315, बबेरू में 12,375, बिसंडा में 10,675, कमासिन में 9737 और जसपुरा में 7198 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। सूची निरीक्षण को आज से उपलब्ध रहेंगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2020 की ड्राफ्ट मतदाता सूची 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक मतदाता सूची निरीक्षण के लिए मतदान केंद्रों में उपलब्ध रहेगी। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित दावा व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम संतोष बहादुर ने बताया कि यदि नामावली में किसी नाम के शामिल करने, संशोधन या काटने से संबंधित कोई दावा हो तो वह 3 जनवरी तक मतदान केंद्रों में प्रस्तुत किया जा सकता है। मतदान केंद्रों में बीएलओ मौजूद रहेंगे। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 4 जनवरी से 11 जनवरी तक होगा। अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा।


जिले के ब्लाकों में ग्राम पंचायतों व मतदेय स्थलों की संख्या

ग्राम पंचायत : नरैनी- 83, बड़ोखर खुर्द- 58, तिंदवारी- 56, महुआ- 76, जसपुरा- 32, कमासिन- 55, बबेरू- 61, बिसंडा- 49। मतदेय स्थल : नरैनी- 362, बड़ोखर- 260, तिंदवारी- 264, महुआ- 280, जसपुरा- 169, कमासिन- 229, बबेरू- 289 व बिसंडा- 243।


470 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे प्रधान
बांदा। नए वर्ष में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 470 ग्राम प्रधान, 624 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और 30 जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) का चुनाव होगा।
पिछले वर्ष 2015 के चुनाव की तुलना में नए परिसीमन में मात्र एक ग्राम पंचायत की कमी हुई है। पिछली बार 471 प्रधान चुने गए थे। अबकी लड़ाका पुरवा ग्राम पंचायत को परिसीमन से हटा दिया गया है। यह सदर तहसील बड़ोखर ब्लाक में दर्ज थी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी की कड़ी चेतावनी: बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले की होगी रावण-कंस जैसी दुर्गति

City News Uttar Pradesh

बांदा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट : सोते समय सिर कूचकर की हत्या

City News Uttar Pradesh

दीपावली के पटाखों का कहर : पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी !

City News Uttar Pradesh

Banda : सब्जी किसानों की किस्मत हुई लाक डाउन, आढ़तियों की चांदी …

खाली झोली, बेबस किसान: खाद संकट से खेती पर गहराया खतरा, प्रशासन की नहीं टूटी नींद !

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त अजीत का चला निर्देशों का ‘हंटर’ : कहा- रिपोर्ट नहीं, ‘जमीनी काम’ चाहिए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़