24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- कर्ज के मर्ज ऩे एक व्यक्ति की जिंदगी लीला, लगाई फांसी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कर्ज का मर्ज जानलेवा बन चुका हैं। बबेरू कोतवाली के मर्का थाना के समगरा में पार्टनरशिप में लकड़ी का कारोबार करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये का कर्ज हो जाने से परेशान लकड़ी व्यापारी घर के सामने पेड़ पर अपनी लुंगी बांधकर फांसी पर झूल गया। पुत्र का आरोप है कि पार्टनर ने धोखेबाजी करते हुए पूरा पैसा हड़प लिया।


घटना मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव की है। लकड़ी कारोबारी बुद्धराज सिंह पुत्र रामसेवक का सुबह घर के सामने नीम के पेड़ पर फंदे में शव लटका मिला। घरवालों की सूचना पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात बुद्धराज बरामदे में सोने चले गए थे। सुबह उनका शव पेड़ पर लटका मिला। पुत्र के मुताबिक पिता ने लकड़ी कारोबार के लिए लगभग ढाई लाख रुपये प्राइवेट कर्ज ले रखा था।


पुत्र ने बताया कि बारिश के मौसम में 70 हजार रुपये और पिछले माह 1.60 लाख रुपये अलग-अलग कर्ज लिया था। गांव के ही एक व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में लकड़ी मेरठ भेजने का काम शुरू किया। आरोप लगाया कि पार्टनर दगाबाजी कर गया और लकड़ी बेचकर पूरा रुपया हड़प गया। समय पर कर्ज न दे पाने पर लोग पिता को परेशान कर रहे थे। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गया है। मां के नाम 8 बीघा जमीन है। बंटवारा नहीं हुआ। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि मृतक मूलरूप से मऊ का रहने वाला था। करीब 15 साल से समगरा में रहकर बटाई की जमीन में खेती कर रहा था। फसल अन्ना मवेशी चर गए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सिध्द बाबा स्थान पर कराया अखंड रामायण एवं भंडारा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी: किया पुरुस्कार वितरण

City News Uttar Pradesh

बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी राम की तपोभूमि: ‘राम मार्ग’ बुंदेलखंड की लिखेगा तकदीर।

City News Uttar Pradesh Desk

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

भूमि पूजन में विधायक विशंभर को नहीं दिया ‘आमंत्रण’ : ओम मणि औऱ प्रशासन ‘सवालों’ से ‘घिरे’ ?

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज : मरीजों की जांच में “बदहाल व्यवस्था”, मरीजों का इलाज “राम भरोसे”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़