- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य नें पहडिया दाई मंदिर में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के साथ दर्शन कर पौध रोपण के साथ ही अमृत सरोवर में नौका विहार कर आध्यात्म औऱ प्रकृति का आनंद उठाया।

उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद बांदा आये तो आस्था के केंद्र सिद्ध पीठ पहड़िया दाई मंदिर में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, सांसद आरके पटेल के साथ पहुंचे। इस देवी स्थान का विकास विधायक प्रकाश दिवेदी द्वारा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराया जा रहा है।

बताते है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व मां का प्राकट्य दो चट्टानों को चीरकर हुआ था। मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन से जो मुराद मांगी जाती है वह पूरी होती है। पहाड़िया दाई मंदिर में यूं तो पूरे साल श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।

लेकिन नवरात्र में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। पौडरा, तेंदुही, अनथुआ, गुमाई, बंडे, बहेरी, दुबरी, खम्हौरा सहित आसपास के दर्जनों गांव मजरों से लोग सुबह से ही पूजन अर्चन को आने लगते है। सारा दिन मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहता है।

मंदिर की देखभाल कर रहे राजकरण ने बताया कि लोगों की देवी मां के प्रति अटूट आस्था है। पूजन के लिए आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दूर से लोग आते है। मंदिर परिसर में बने तालाब में पहले स्नान करते है इसके बाद मां का पूजन करते है।

सदर विधायक के अनुरोध पर उप मुख्य मंत्री यहां पहुंचे। दर्शन कर अमृत सरोवर में विधायक प्रकाश एवं सांसद के साथ नौका विहार कर पौध रोपण किया। इस स्थल के विकास के लिये पर्यटक स्थल घोषित करने का आश्वासन भी डिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
