City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सीएमओ के प्रयास से डेढ़ वर्ष बाद जिला महिला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, डीएम आनंद कुमार सिंह ने की सराहना…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सीएमओ के प्रयास से डेढ़ वर्ष बाद जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन से पहला प्रसव हुआ है। चिकित्सकों ने बताया मां व नवजात दोनों स्वस्थ हैं। उनकी देखभाल की जा रही है। डीएम ने खुद ओटी पहुंचे और हालचाल लिया है।

जिला महिला अस्पताल में 15 अगस्त वर्ष 2019 को आखिरी बार ऑपरेशन हुआ था। तीमारदारों के हंगामा करने को लेकर इसके बाद ऑपरेशन से प्रसव होने की प्रक्रिया बंद हो गई थी। सर्जन की तैनाती न होने से तब से अभी तक ऑपरेशन वाले मरीज रेफर होते रहे हैं। तीन दिन पहले एडी स्वास्थ्य डॉ. आरबी गौतम व सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिसमें ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए जोर दिया था। सीएमओ ने इसके लिए निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. सुनील बंसल से बात की थी। उन्हें बुलाकर नरैनी तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरेमऊ निवासी लवलेश त्रिपाठी की 30 वर्षीय गर्भवती पत्नी प्रतिक्षा का जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। जिसमें गर्भवती के बेटा हुआ है। चिकित्सकों व स्वजन ने काफी समय बाद ऑपरेशन का मरीज को लाभ मिलने से खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि महिला ने दूसरा बच्चा जना है।

डीएम आनंद कुमार सिंह खुद शुक्रवार दोपहर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने ऑपरेशन से प्रसव कराने की प्रक्रिया शुरू कराने की सराहना की है। इस मौके पर उन्होंने स्टाफ की जानकारी करने के साथ मरीजों के आने की स्थिति आदि के बारे में भी पूछताछ की है। प्रभारी सीएमएस डॉ. चारू गौतम, डॉ. शबीना आदि मौजूद रहीं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ठंड को हरायेगें : शहर में अलाव का खोला मोर्चा

डाक्टर दंपती की फेफड़ों पर लिखी किताब बनी बेस्ट सेलर, टाप 100 की सूची में हुई शामिल

City News Uttar Pradesh

भैया दूज पर छलका स्नेह और अपनापन: बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में बजने लगे दांत, नहीं मिल रही प्राकृतिक आंच…

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर चाबुक : बांदा पालिका अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशानिक पावर सीज …

भाजपा जिलाध्यक्ष पद में जातीय समीकरणों की होड़: सवर्णों पर बैकवर्ड भारी ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़