City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी …

 

– कांग्रेसियों ने नवनियुक्त चेयरमैन का किया भव्य स्वागत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सभागार में पूर्व काबीना मंत्री और प्रांतीय कांग्रेस मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी का शुक्रवार को फूलमालाओं से भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान जो पूरे देश का पेट भरता है, उन्हें इस सरकार में कुचला जा रहा है। इसीलिये प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है। इनका दर्द देखने वाला कोई नहीं है।


प्रांतीय कांग्रेस मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग का चेयरमैन नियुक्त होने के बाद शुक्रवार को प्रथम बार आगमन पर पूर्व काबीना मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में भव्य स्वागत हुआ। उनके स्वागत व अभिनंदन को उमड़े हुजूम ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इस मौके पर कहा कि केंद्र व सूबे की सरकार की नीतियां किसान व मजदूर विरोधी हैं। अन्नदाताओं की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय भाजपा सरकार उन्हें दबाने और कुचलने का काम कर रही है। पूरे सूबे में सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते तमाम किसान खुदकुशी कर चुके हैं। किसान यदि कृषि के काले कानून के खिलाफ आववाज उठाते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, पानी की बौछार की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में महिलाओं पर जुल्म ढाये जा रहे हैं। इनका दर्द सुनने और समस्याओं का निपटारा करने वाला आज कोई नहीं है। मजलूमों की समस्याओं को यदि मौके पर सुनने जा रहे हैं तो वह हैं राहुल और प्रियंका गांधी। कांग्रेस सरकार ने कभी किसानों और जवानों का उत्साह जगाने के लिये जय जवान-जय किसान का नारा दिया था , लेकिन आज वही किसान पूरी तरह से निरीह नजर आ रहा है। किसान बदहाल है और मजदूर काम की तलाश में भटक रहा है। सरकार ने नोटबंदी करके देश भर के उद्योग धंधों को चैपट कर डाला, जिससे मजदूरों की रोजी-रोटी चलती थी। हम सबको उन्हें उनका अधिकार पुनरू वापस दिलवाने के लिये आगे आना होगा। प्रदेश में एक बार फिर से संगठन खड़ा हो रहा है। किसानों और मजदूरों की बदहाली सिर्फ कांग्रेस ही दूर कर सकती है। प्रियंका गांधी रात-दिन मेहनत कर संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं, हमें उनका साथ देना होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को भरोसा दिलाया कि वह गांव तक संगठन को मजबूती से खड़ा करने के प्रयास में जुटे हैं। महिलाध्यक्ष सीमा खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शनी पटेल, सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सद्दाम खान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष मुमताज अली, बी. लाल, गजेंद्र सिंह पटेल, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सरोज बाजपेई, प्रांतीय छात्र संगठन महासचिव आकाश दीक्षित,यैय्यद अल्तमश हुसेन, डा. केपी सेन, अशोकवर्द्धन कर्ण, सीताराम कोरी, रमेशचंद्र कोरी, पवन देवी, अफसाना बेगम, लालाराम सिंह, वैश्य राजकुमार गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, सुशील कुशवाहा, दिनेश, आशुतोष, राजकुमार गर्ग, अनुरुद्ध पांडेय, आदित्य स्वरूप, जगन्नाथ सिंह, शिवाकांत मिश्रा, अफसार अली, वहीद भाई, नरेंद्र तिवारी, इनफान खान, शोएब रिजवी, रामहित निषाद, पप्पू रम्पा, संतो अशोकवीर सिंह चैहान, धीरेंद्र पटेल, शिवबली सिंह, भैयालाल पटेल, अमित पटेल, मकसूद खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज: लगेंगे 275 उद्यम, 10 लाख अनुदान

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान को ‘बेचने’ की साजिश: खिलाड़ियों ने प्राधिकरण को ‘ललकारा’

City News Uttar Pradesh

बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का छत में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या …

विधायक प्रकाश का सदस्यता अभियान बना रहा रिकार्ड: पहुंचेगा लक्ष्य के पार

City News Uttar Pradesh

लाल सोने का अवैध कारोबार : रंगबाज माननीयों का भी इसमें कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया: जल जीवन मिशन में यूपी को मिला देश में प्रथम स्थान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़