24.4 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
पदोन्नति के साथ एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को मिला दिवाली का तोहफा
उत्तर प्रदेश

पदोन्नति के साथ एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को मिला दिवाली का तोहफा …

– अशोक स्तंभ व कंधे पर बढ़ेगा एक स्टार
– आईजी, एसपी ने अशोक स्तंभ एवं स्टार लगाकर दी बधाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय द्वारा दिवाली का शानदार तोहफा मिला है। प्रदेश के 29 पीपीएस अफसरों की जारी पदोन्नति सूची में एएसपी का भी नाम रहा। जिस पर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी दो में 12-ग्रेड के तहत अब उन्हें अशोक स्तंभ के साथ एक स्टार भी मिला है। पदोन्नति होने पर खुशी का इजहार करते हुए रेंज के आईजी एवं पुलिस अधीक्षक एएसपी के कंधों पर स्टार तथा अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें बधाई दी।

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीपावली से पूर्व प्रांतीय पुलिस सेवा के 29 पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया। जिनमे 12 अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी दो में 12-ग्रेड पे 8700, अपर पुलिस अधीक्षक को ग्रेड पे 8900 पर एवं पांच अधिकारियों को 10,000 ग्रेड पे के तहत पदोन्नति दी गई। पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल तथा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के प्रयासों से विभागीय प्रोन्नत समिति द्वारा 10 दिवस के भीतर पदोन्नति के आदेश निर्गत किए गए। जारी पदोन्नति की सूची में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र का भी नाम रहा। उन्हें एक स्टार व अशोक स्तम्भ मिला। रेंज के आईजी के सत्यनारायण, एसपी अभिनंदन ने एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को अशोक स्तंभ तथा स्टार अलंकरण कर बधाई दी।

पदोन्नति के साथ एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र को मिला दिवाली का तोहफा आईजी, एसपी के अलावा क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह, सदर सत्यप्रकाश शर्मा, बबेरू सियाराम तथा प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह ने भी अपर एसपी को पदोन्नति पर शुभकामनाएं दी हैं। इसके पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा राजधानी के पुलिस मुख्यालय के अवनी प्रेक्षागृह में आयोजित अलंकरण वितरण सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सीएम द्वारा सम्मानित किए जाने पर जिले का पूरा पुलिस महकमा बेहद गौरवान्वित हुआ था।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेत पर काम करने जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर तड़पकर चली गई जान

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने ‘रक्तदान’ कर बचाई जान: पेश की ‘मानवता’ की मिसाल

अतिक्रमण पर प्रशासन का ‘गरजा’ बुलडोजर: मुख्य चौराहे पर ‘ध्वस्तीकरण’ से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

स्टेशन पर मिली सिर कटी लाश बनी जीआरपी के लिए मुसीबत, फिर मददगार बना आधार कार्ड

City News Uttar Pradesh

News : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा बताए बुलडोजर कहां चलना चाहिए, दुष्कर्मियों के घर या फिर… 

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी नाराज : कोविड मरीजों का इलाज न करने पर जताई नाराजगी, सरकारी अस्पताल में बेड नहीं तो निजी में इलाज कराएं, सरकार करेगी भुगतान …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़