City News Uttar Pradesh
घोटाले की जांच में घोटाला: अफसर 'भ्रष्टाचार' पर डाल रहे 'पर्दा'? प्रशासन बेनकाब !
उत्तर प्रदेश

घोटाले की जांच में घोटाला: अफसर ‘भ्रष्टाचार’ पर डाल रहे ‘पर्दा’? प्रशासन बेनकाब !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विकास कार्यों के नाम पर हो रहे “कथित भ्रष्टाचार” का एक “ऐसा चेहरा” सामने आया है जिसने “पूरे सिस्टम की साख” पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम चंदवारा और गौरीखुर्द में बनी सड़कों में “गड़बड़ी की जांच” शुरू होते ही खुद “जांच प्रक्रिया ही संदेह के घेरे” में आ गई है ! यही बना है इस पूरे मामले का “सबसे बड़ा खुलासा”

घोटाले की जांच में घोटाला: अफसर 'भ्रष्टाचार' पर डाल रहे 'पर्दा'? प्रशासन बेनकाब !

ग्रामीणों का आरोप है कि जिन लोगों पर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, वही लोग जांच टीम का हिस्सा बनकर पूरी प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। यानी “जांच भी अपनी,फैसला भी अपना”! इस खुलासे ने पूरे प्रशासनिक ढांचे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जांच के लिए नामित परियोजना निदेशक मौके पर पहुंचे ही नहीं और बैठक का हवाला देकर गायब रहे,जबकि मौके पर मौजूद सहायक अभियंता के साथ वही तकनीकी सहायक भी सक्रिय रहा,जिस पर सीधे तौर पर गड़बड़ी के आरोप हैं।

घोटाले की जांच में घोटाला: अफसर 'भ्रष्टाचार' पर डाल रहे 'पर्दा'? प्रशासन बेनकाब !

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सड़कों की खुदाई भी उन्हीं के इशारे पर कराई गई, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ऐसे में प्रश्न उठना लाजिमी है क्या यह जांच सच्चाई सामने लाने के लिए थी या फिर सच्चाई को दबाने के लिए ? मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा भी फूटा। खुलकर कहा कि यह पूरी जांच “सिर्फ दिखावा” है और असली दोषियों को बचाने का खेल खेला जा रहा है। ग्रामीणों ने साफ कहा“यह न्याय नहीं, यह मिलीभगत है”। गांव वालों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई तो वे सीधे जिलाधिकारी के दरवाजे पर दस्तक देंगे। आंदोलन भी करेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डकैत ददुआ के बेटे पर धोखाधड़ी का मुकदमा, वन विभाग ने चोरी से हाथी की बिक्री करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

महोबा : दुष्कर्म मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी की बढ़ी मुसीबत, पीडि़ता महिला लेखपाल ने बयान में लगाए आरोप …

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

जनसुनवाई में ‘सिस्टम बेनकाब’: महिला आयोग ने ‘अफसरों’ को लगाई फटकार’

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें कहा आराम-हाराम : रात-दिन होगा काम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़