- विनोद मिश्रा
बांदा। बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट पर “सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल नें जीत दर्ज” कर “भाजपा प्रत्याशी आर.के सिंह पटेल को 71055 वोटों करारी शिकस्त” दी।

इन्हें कुल 405455 मत मिलें। “बसपा प्रत्याशी मयंक दिवेदी 245026 मत पाकर तीसरे नंबर पर रहे”। बांदा लोकसभा चुनाव में इस बार भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। इस सीट पर समय-समय पर हर पार्टी को जीतने का मौका मिला है। पिछले 10 सालों से भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर कब्जा था।

भाजपा से चुनाव लड़े निकटम प्रतिद्वंदी आर.के सिंह वर्तमान में भाजपा से सांसद हैं। यह इस सीट पर सपा से भी सांसद रह चुके हैं। मगर इस बार बाजी पलट गई है और कृष्णा देवी पटेल ने लोकसभा सीट अपने नाम कर ली है।

यह बांदा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष भी हैं। पहले इनके पति पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल को सपा नें प्रत्याशी बनाया था लेकिन स्वास्थ कारणों से अंतिम समय में इन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
