City News Uttar Pradesh
डीएम रीभा ने लगाई फटकार: 'चक दे बांदा' में ढिलाई नहीं बर्दाश्त !
उत्तर प्रदेश

डीएम रीभा ने लगाई फटकार: ‘चक दे बांदा’ में ढिलाई नहीं बर्दाश्त !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वर्षों से “सुस्त पड़ी चकबन्दी प्रक्रिया” अब “प्रशासनिक सख्ती” के घेरे में आ गई है, डीएम जे. रीभा ने समीक्षा बैठक में “अधिकारियों” की “धीमी कार्यशैली” पर “कड़ा रुख” अपनाते हुए साफ संदेश दे दिया अब “ढिलाई नहीं, सिर्फ काम चलेगा”। चकबंदी चकों का फाईनल स्वरूप लेगा। बैठक के दौरान डीएम जे. रीभा ने चकबन्दी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि धारा-9, पडताल और कब्जा परिवर्तन जैसे अहम कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा करें।

डीएम रीभा ने लगाई फटकार: 'चक दे बांदा' में ढिलाई नहीं बर्दाश्त !

उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब बहानेबाजी नहीं चलेगी। सबसे सख्त निर्देश धारा 52 के कार्यों को लेकर दिए गए, जहां डीएम ने दो टूक कहा कि यह कार्य “हर हाल में और हर कीमत पर” पूरा होना चाहिए। अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि कार्यों में लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी।

डीएम रीभा ने लगाई फटकार: 'चक दे बांदा' में ढिलाई नहीं बर्दाश्त !

गांववार समीक्षा के दौरान कई मामलों में देरी पर नाराजगी जताई गई, हटेटी पुरवा, सिंहपुर माफी, अलिहा, नवादा बांगर और कुलसारी जैसे गांवों में लंबित कार्यों को लेकर अधिकारियों को तुरंत गति बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम जे. रीभा ने कहा कि चकबन्दी केवल कागजी प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह ग्रामीणों के जीवन से जुड़ा अहम मुद्दा है, इसलिए भूमि विवाद,चकरोड और पैमाइश से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चकबन्दी लेखपाल और कर्मचारी प्रतिदिन किए गए कार्यों की रिपोर्ट दें। उसकी समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई की गुंजाइश न रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ…

City News Uttar Pradesh

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में ‘विलंब’ नहीं बर्दाश्त, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

‘मस्ती का जहर’ बांट रहा चित्रकूट का ‘वी वर्ड वाटर पार्क’: क्लोरीन की ओवरडोज से ‘सड़’ रही त्वचा !

City News Uttar Pradesh Desk

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन का मिला कंकाल, मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, जांच के लिए भेजे गए नमूने

City News Uttar Pradesh

ठेकेदार की दबंगई : गड्ढा खोदवाकर बंद कराया बारा-गलौली पांटून पुल

City News Uttar Pradesh

गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों को बाजार नें पटका : सन्नाटे नें बढ़ाई चिंता !

ब्रेकिंग न्यूज़