- विनोद मिश्रा
बांदा। तेज रफ्तार पुलिस लिखी स्कार्पियो ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

कमासिन थाना क्षेत्र के जमरेहीनाथ निवासी रामकिशोर (60) पुत्र हनुवा प्रसाद अपने चचेरे भाई रामरतन (42) पुत्र रामऔतार के साथ कमासिन धान की फसल के लिए खाद लेने गए थे। दोनो लोग मंगलवार की दोपहर बाइक में बैठकर घर वापस लौट रहे थे। तभी कमासिन से दो किलोमीटर दूर ढाबे के समीप राजापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पुलिस स्टीकर लगी स्कार्पियो ने दोनो को कुचल दिया। इससे रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कार्पियो लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया गया है। स्कार्पियो को भी कब्जे में लिया गया है। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि ग्रामीणों के मुताबिक स्कार्पियो एक सिपाही भी था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि स्कार्पियो अखिलेश निवासी नरैनी चला रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
