City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति गिरफ्तार : पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या करने का किया था प्रयास, नशे में करता था मारपीट
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति गिरफ्तार : पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या करने का किया था प्रयास, नशे में करता था मारपीट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित ससुराल पहुंचकर बवाल कर पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास करने वाले तिंदवारी के पूर्व विधायक एंव सपा नेता बृजेश प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जांच में पूर्व विधायक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति गिरफ्तार : पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या करने का किया था प्रयास, नशे में करता था मारपीट
Former MLA Brijesh Prajapati arrested: Tried to kill his wife by driving her over with a car, used to fight while drunk

आरोपित को एसीजेएम पांच के समक्ष पेश किया गया, जहां से 2 सितंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राणा रजेश सिंह ने बताया कि पत्नी शालिनी प्रजापति की तरफ से आरोप लगाया गया था कि बीते गुरुवार देर रात उनको और परिजनों पर कार चढ़ाने का प्रयास करने लगे। जिसमें परिवार बाल-बाल बचा था।

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति गिरफ्तार : पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या करने का किया था प्रयास, नशे में करता था मारपीट
Former MLA Brijesh Prajapati arrested: Tried to kill his wife by driving her over with a car, used to fight while drunk

मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की गई तो स्थानीय लोगों के बनाए गए कई वीडियो सामने आए। उसमें साफ पत्नी के घर पर कार चढ़ाते हुए दिखे। इसके बाद विवेचक की तरफ से मामले हत्या का प्रयास की धारा बढ़ाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आपको बता दे तिंदवारी से पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति बीते 17 अगस्त देर रात करीब 12 बजे तेलीबाग के कुम्हारी मंडी स्थित पत्नी शालिनी के घर जा पहुंचे। पत्नी और उनके परिजनों को देखकर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने लगे। चबुतरा होने के कारण किसी तरह परिवार बाल-बाल बच गया। इसके बाद पीड़िता शालिनी की तहरीर पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर 151 का चालान किया गया था।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतर्रा और मटौंध में जीती भाजपा : बबेरू सपा तो तिंदवारी में निर्दलीय

विधायक विशंभर सदन में गर्जेगें: उठेगा मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, मंत्री के निर्देश पर भी नहीं भरे पद

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते बोले- डिप्टी सीएम केशव मौर्य, अभी ट्रेलर देखा है पूरी पिक्चर बाकी है

City News Uttar Pradesh

साहित्य परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता : विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत

City News Uttar Pradesh

कृषक समृद्धि योजना में छलावा: बांदा को नहीं मिली एक भी ‘नंदिनी डेयरी’ !

रेलवे दोहरीकरण बना शहर की सज़ा: कांग्रेस ने किया निरीक्षण, जलभराव पर देंगे ज्ञापन !

ब्रेकिंग न्यूज़