City News Uttar Pradesh
अयोध्या में बनेगा रामायण विश्वविद्यालय : छात्रों को पढ़ाया जायेगा रामचरितमानस का पाठ, योगी सरकार ने 21 एकड़ भूमि भी की चिह्नित
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

अयोध्या में बनेगा रामायण विश्वविद्यालय : छात्रों को पढ़ाया जायेगा रामचरितमानस का पाठ, योगी सरकार ने 21 एकड़ भूमि भी की चिह्नित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार 100 दिनों के अंदर अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना करवाने जा रही है। इसके लिए महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट के साथ समझौता किया जाएगा। विश्वविद्यालय के लिए ट्रस्ट द्वारा 21 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इसी प्रकार अयोध्या शोध संस्थान राम नवमी के अवसर पर ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया आफ द रामायण के तहत 10 ग्रंथों का प्रकाशन एवं विमोचन करेगा। इसके माध्यम से विज्ञान एवं आध्यात्म के अनेक पहलुओं को जन मानस तक पहुंचाया जाएगा।

अयोध्या में बनेगा रामायण विश्वविद्यालय : छात्रों को पढ़ाया जायेगा रामचरितमानस का पाठ, योगी सरकार ने 21 एकड़ भूमि भी की चिह्नित
Ramayana University to be built in Ayodhya: Students will be taught the text of Ramcharitmanas, Yogi government also marked 21 acres of land

संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को 100 दिनों की कार्ययोजना की समीक्षा में कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत मई में लखनऊ में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए भूमि पूजन होगा। कबीर अकादमी, मगहर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी 100 दिनों की कार्ययोजना में शामिल है।
इसी प्रकार एडाप्ट हेरिटेज पालिसी के तहत नौ राज्य संरक्षित स्मारकों पर रूचि की अभिव्यक्ति के द्वारा स्मारक मित्र बनाए जाने की योजना है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि संस्कृति विभाग के राज्य पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आगा खान ट्रस्ट फार कल्चर नई दिल्ली के साथ संरक्षित स्मारक छतर मंजिल एवं फरहत बक्श कोठी के फिर से उपयोग की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम का आयोजन जून, 2022 में किया जाएगा। इसके अलावा भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी की जाएगी।

अयोध्या में बनेगा रामायण विश्वविद्यालय : छात्रों को पढ़ाया जायेगा रामचरितमानस का पाठ, योगी सरकार ने 21 एकड़ भूमि भी की चिह्नित
Ramayana University to be built in Ayodhya: Students will be taught the text of Ramcharitmanas, Yogi government also marked 21 acres of land

राज्य ललित कला अकादमी में कलाकृति विक्रय केंद्र की स्थापना भी होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र भारत सरकार की योजना के तहत पांडुलिपि रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ज्ञात व अज्ञात शहीदों के जीवन एवं योगदान पर आधारित 10 पुस्तकों का प्रकाशन किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

पुलिस ने पकड़ा फर्जी आरटीओ, बांदा में गिरोह बनाकर वाहनों से करता था अवैध वसूली, चार गिरफ्तार, बोलेरो व नकदी बरामद

City News Uttar Pradesh

अन्ना गायें अब करेंगी कमाल : किसान होंगे खुश हाल !

City News Uttar Pradesh

Banda- अपराध : फर्जी रेलवे टिकट कारोबार, गुजरात से जुड़े तार

City News Uttar Pradesh

उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी शूटर की गर्लफ्रेंड को किया गिरफ्तार, कॉल डिटेल के आधार पर उठाया

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि का ‘नववर्ष’ समारोह: सौहार्द, संवाद और संकल्प का बना ‘संगम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़