28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यात्रियों को लिए बड़ी खुशखबरी : अब चित्रकूट से अयोध्या तीर्थ स्थल तक जाएंगी रोडवेज बसें
उत्तर प्रदेश

यात्रियों को लिए बड़ी खुशखबरी : अब चित्रकूट से अयोध्या तीर्थ स्थल तक जाएंगी रोडवेज बसें

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तीर्थ भ्रमण करने वाले यात्रियों को लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें बार-बार साधन नहीं बदलना पड़ेगा। धर्मनगरी चित्रकूट से अयोध्या तीर्थ स्थल तक परिवहन निगम की बसें आवागमन करेंगी। जिसमें सरलता के साथ यात्री सफर कर सकेंगे। परिवहन निगम के बांदा डिपो में इस समय 125 बसों का बेड़ा है। जिसमें कई बसें अपनी चलने की समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। बसों के अभाव में मरम्मत कर उन्हें चलाया जा रहा है।

यात्रियों को लिए बड़ी खुशखबरी : अब चित्रकूट से अयोध्या तीर्थ स्थल तक जाएंगी रोडवेज बसें
Great news for travelers: now roadways buses will go from Chitrakoot to Ayodhya pilgrimage site

लेकिन, परिवहन निगम के लखनऊ निदेशालय से हर डिपों में नई बसें जल्दी ही दी जानी है। बांदा डिपो से 25 नई बसों की मांग की गई है। इसी माह के आखिरी तक बसों के मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नई बसों के संचालन का प्रारूप तैयार किया है। जिसमें नई बसों को खासकर लंबी दूरी गोरखपुर, कानपुर व लखनऊ, दिल्ली आदि रूटों में चलाया जाना है। संचालन को लेकर बनाई गई रणनीति में खासकर तीर्थ स्थलों का विशेष ख्याल रखा गया है। जिसमें पहली बार धर्मनगरी चित्रकूट से बाया प्रयागराज होकर तीर्थ स्थल अयोध्या तक सीधा बस चलाई जाएगी। अभी तक तीर्थ चित्रकूट, प्रयागराज व अयोध्या दर्शन के लिए यात्री पहुंच पाते थे। अब उन्हें यात्रा करने के पहले ज्यादा चिंतित नहीं होना पड़ेगा।

यात्रियों को लिए बड़ी खुशखबरी : अब चित्रकूट से अयोध्या तीर्थ स्थल तक जाएंगी रोडवेज बसें
Great news for travelers: now roadways buses will go from Chitrakoot to Ayodhya pilgrimage site

एआरएम परमानंद ने बताया कि नई बसों के मिलने से साधन की कोई कमी नहीं रहेगी। चित्रकूट से आयोध्या तक बस चलाने की काफी पहले से मंशा थी। नई बसों के मिलने से चित्रकूट, प्रयागराज व आयोध्या तीनो तीर्थों तक संचालन एक साथ जोड़े जा रहे हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्ते हुए शर्मसार: बांदा में सेवानिवृत्त फौजी ने बहू से की दुष्कर्म की कोशिश, ससुर के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों का माल हुआ जब्त !

City News Uttar Pradesh Desk

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीमों ने पेट्रोल पंपों में की छापेमारी, संचालकों और कर्मचारियों में मची रही अफरा-तफरी

कृषि विभाग की अपरम्पार “माया”: जायद आंकड़ों में ज्यादा “भाया” !

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘पर्यावारण’ बचाने को ‘आपदा चेतना’ की गूंज: ग्राउंड स्तर पर गोष्ठियां

ब्रेकिंग न्यूज़