City News Uttar Pradesh
दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज में चार पहिया वाहन न मिलने पर ससुरालीजन युवती का उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता ने पति,सास,ससुर और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा के जवाहर नगर मुहल्ला निवासी आरती पुत्री स्व. अवधेश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी मां ने 28 फरवरी 2023 को बबेरू क्षेत्र के निभौर गांव निवासी अशोक कुमार द्विवेदी के पुत्र रामनिरंजन के साथ उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ की थी। हैसियत के अनुसार नगद रुपये और दान दहेज भी दिया था।

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Harassment of wife if she did not get a car in dowry: report filed against in-laws including husband

आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसके ससुराली जन चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे।गाड़ी न मिलने के कारण उसका पति रामनिरंजन जेठ पंकज, ससुर अशोक कुमार और सास आशा शादी के बाद से लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसे खाना नही देते थे और अश्लील शब्दो का प्रयोग करते थे। बताया कि कई बार मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की जिससे वह जान बचाकर अपने मायके चली आई थी। कोतवाली पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ 498, 294, 323, 506 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा चुनाव: “झूम बराबर झूम शराबी” पर कसी दी गई सख्त लगाम

कर्मचारी कृपया ध्यान दें: अब दफ्तर जाते समय लगाना होगा हेलमेट, कार में सीटबेल्ट

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित ने ‘फसल तबाही’ पर मुआवजा की उठाई आवाज: राज्यपाल को भेजा मांग पत्र

आकाशीय बिजली का कहर : बिजली गिरने से मां- बेटे समेत तीन की मौत, कई लोग झुलसे, बूंदाबांदी के बीच हुई घटना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़