- विनोद मिश्रा
बांदा। गजब हो गया। अपने पति के साथ प्रेमिका को देख पत्नी का पारा सातवें आसमां पर चढ़ गया । घटना जिला मुख्यालय की है।एक युवती ने अपने अवर अभियंता पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा और शुरू हो गया हंगामा। प्रेमिका को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई जहां घंटों हंगामा किया। हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
घटना सर्वोदय नगर की है। यहां रहने वाली महिला जो शिक्षिका भी है ने बताया कि उसका अभियंता पति सात माह से प्रेमिका के प्यार में डूबा है और उसके साथ रंगरेलियां मना रहा है।

राजकीय निर्माण निगम शाखा बांदा में कार्यरत पति प्रेमिका के चक्कर में आए दिन मुझे तलाक देने की धमकी देता है। आज मैंने उसकी प्रेमिका को रंगे हाथ पकड़ा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का अपने पति से कई महीनों से विवाद चल रहा है।दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है। आज भी महिला पति के साथ कार में बैठी किसी लड़की को पकड़ कर पुलिस चौकी सिविल लाइन में हंगामा किया। बाद में अभियंता और उसकी पत्नी को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया गया।दोनों तरफ से किसी तरह की तहरीर न मिलने पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
